Rajpal Yadav Networth: राजपाल यादव की नेटवर्थ कितनी है? चेक बाउंस केस में फंसे हैं एक्टर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने सात चेक बाउंस मामलों में उन्हें तीन महीने की सजा सुनाई है और उन पर 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. चलिए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ कितनी है.
राजपाल यादव पर इस वक्त जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है. एक्टर चेक बाउंस मामले में फंसे हुए हैं. आपको बता दें कि एक्टर के पास करोड़ों की संपत्ति है. एक इंटरव्यू में राजपाल ने दावा किया था कि उनके पास करीब 1,200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव की कुल नेटवर्थ करीब 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी कमाई करते हैं. राजपाल यादव के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं.
राजपाल यादव ने पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में इस विवाद पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ रुपये का होता, तो यह कई साल पहले ही सुलझ जाता. उनके मुताबिक, यह विवाद बाद में करीब 22 करोड़ रुपये के एक बड़े प्रोजेक्ट तक पहुंच गया, जिस पर काफी काम भी हो चुका था.
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भूल भुलैया 3 के लिए करीब 1.25 करोड़ रुपये फीस ली थी. इसके अलावा वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला, घमासान समेत कई बड़ी फिल्मों में वह नजर आए हैं.



