Unknown Facts: इंडियन सिनेमा के वो 3 एक्टर जो कंस भी बने और रावण भी, हर तरफ फैलाई दहशत
TV Unknown Facts: हिंदू माइथोलॉजी बहुत पुरानी है और दुनियाभर में शोध का विषय भी रहती है. आज कई सारी बड़े बजट की फिल्में रामायण और महाभारत के तर्ज पर बन रही हैं लेकिन एक समय था जब ऐसे विषयों पर फिल्में नहीं चलती थीं बल्कि टीवी सीरियल्स चलते थे और बड़े पैमाने पर पसंद भी किए जाते थे. आज बात कर रहे हैं उन किरदारों की जिन्होंने कंस और रावण दोनों का रोल साथ में प्ले किया था.
फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा दौर माइथोलॉजी को भुनाने का है. पहले कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी. इसके बाद अब वाराणसी और रामायण जैसी बड़ी बजट की फिल्में आने जा रही हैं. लेकिन जो काम बॉलीवुड अब बड़े पैमाने पर कर रहा है वो तो छोटे पर्दे पर लंबे वक्त से होता रहा है. रामायण और महाभारत पर कई सारे सीरियल्स बने और पसंद किए गए. इनके किरदार भी चर्चा में रहे. आज बात करने जा रहे हैं उन किरदारों के बारे में जिन्होंने कंस का रोल भी प्ले किया और रावण का भी.
विलास राज की बात करें तो वे भी एक काबिल एक्टर थे और उन्होंने कई सारे वर्सेटाइल रोल्स प्ले किए थे. वे रामानंद सागर के पॉपुलर शो कृष्णा में कंस के रोल में नजर आए थे वहीं वे रावण का रोल भी प्ले कर चुके हैं. इन किरदारों के अलावा वे लवणासुर के रोल में भी नजर आए थे.
एक्टर राज प्रेमी की बात करें तो उन्होंने भी हिंदू माइथोलॉजी के ये दोनों रोल्स प्ले किए थे. उन्होंने जय श्री कृष्ण नाम के सीरियल में कंस का रोल किया था वहीं दूसरी तरफ वे संकटमोचन महाबली हनुमान नाम के सीरियल में रावण के रोल में नजर आए थे.
गोगा कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रहे हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है जिसमें अमिताभ बच्चन की तूफान फिल्म का नाम भी शामिल है. वे उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने कंस और रावण दोनों का रोल प्ले किया था. वे बी आर चोपड़ा की महाभारत में कंस बने थे वहीं वे जय वीर हनुमान नाम के टीवी सीरियल में रावण बने थे.



