रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर हुआ Leak, रावण बने यश की दिखी दमदार झलक

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर हुआ Leak, रावण बने यश की दिखी दमदार झलक

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के कुछ क्लिप्स लीक हो गए हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. अब ऑडियंस मेकर्स से जल्द से जल्द फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रही है.

Ramayana Trailer Leaked: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही माहौल बना लिया है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है. 24 जुलाई को इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने वाला था, मगर मेकर्स ने इसे टाल दिया और जल्द ही नई डेट अनाउंस करेंगे. इसी बीच नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के कुछ और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. इन वायरल क्लिप्स में राम बने रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की झलक देखने को मिल रही है.

जहां 24 तारीख को फैंस पूरी तरह से ट्रेलर के इंतजार में थे तो वहीं, मेकर्स ने इसे अचानक पोस्टपोन कर दिया. हालांकि, अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक कॉन में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर पेश किया गया. ‘रामायण’ के ट्रेलर का लॉन्च टलने के बाद इसके कई क्लिप्स ऑनलाइन सामने आए हैं. फैंस ने लीक हुए फुटेज को देखकर मेकर्स से जल्द से जल्द ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की मांग की.

रामायण का ट्रेलर हुआ लीक?

4000 करोड़ के बजट में बनी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ऑफिशियल ट्रेलर अभी डिजिटली लॉन्च होना बाकी है. लेकिन इसे दिल्ली में लॉन्च प्रथम संकल्प, मुंबई में एक स्पेशल मीडिया प्रेजेंटेशन और सैन डिएगो कॉमिक-कॉन जैसे इवेंट में दिखाया गया. सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर के नए क्लिप्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर फैंस लगातार मेकर्स से फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि जब बार-बार वीडियो ऑनलाइन लीक हो रहे हैं, तो अब ट्रेलर रिलीज कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें – रणबीर कपूर और यश ने रामायण का क्लाइमैक्स शूट कर लिया? अब हुआ सबसे बड़ा खुलासा