Shreyas Talpade Movies: कमाई छोड़िए, श्रेयस तलपड़े की ये 5 फिल्में हैं जबरदस्त, पहली फुरसत में देख डालिए
Actor Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल किया है. उनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता रहा है. एक्टर ने कई सारी अच्छी फिल्मों में भी काम किया है. आइए जानते हैं कि एक्टर के करियर की 5 बढ़िया फिल्में कौन सी हैं.
Shreyas Talpade Top 5 Movies: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े काफी काबिल हैं. एक्टर के अभिनय की वक्त-वक्त पर प्रशंसा होती रही है. श्रेयस तलपड़े को सबसे पहले इकबाल फिल्म से पहचान मिली थी. लेकिन वे थियेटर से भी जुड़े रहे हैं और अपने किरदारों से चौंकाते रहे हैं. अब उन्हें द इंडिया स्टोरी फिल्म के लिए सराहा जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्टर के करियर की टॉप 5 परफॉर्मेंस कौन सी हैं.
डोर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने एक लोकल आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनका किरदार बहुत गहराई लिए हुए था और सपोर्टिव भी था. इसका निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया था. फिल्म में गुल पनाग और आइशा टाकिया भी थीं.
कौन प्रवीण तांबे फिल्म की बात करें तो इसमें एक बार फिर से श्रेयस तलपड़े को एक क्रिकेटर बनने का मौका मिला था. इस फिल्म में वे राजस्थान रॉयल्स के बॉलर प्रवीण तांबे का रोल करते नजर आए थे. इस रोल में उन्हें दुनियाभर से वाहवाही मिली थी.
ओम शांति ओम की बात करें तो इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के किरदार ओम के दोस्त पप्पु मास्टर का रोल प्ले किया था. फिल्म में उनके इस रोल की खूब तारीफ भी देखने को मिली थी. कम स्क्रीन में भी उनका इम्पैक्ट काफी अच्छा था.



