Ramayan Dialogues: तीनों लोक के सामने रावण का वध करूंगा… ‘रामायण’ ट्रेलर के 7 धांसू डायलॉग्स, जिसने माहौल धुआं-धुआं कर दिया!
Ramayan Dialogues: रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर सामने आ चुका है और यश भी जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं. 4 मिनट के ट्रेलर में ऐसा बहुत कुछ है, जिसने फैन्स को खुश कर दिया है. जितने दमदार विजुअल्स हैं, हर एक सीन को बैकग्राउंड स्कोर ताकत दे रहा है. पर डायलॉग्स भी काफी अच्छी तरह से लिखे गए हैं और जैसी उनकी डिलीवरी है, वो और भी बेहतरीन है.
Ramayan Dialogues: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है. न सिर्फ यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक है, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी पिक्चर भी है, जिसे 4000 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से तैयार किया गया है. जी हां, ट्रेलर में जो विजुअल्स नजर आए हैं, वो इतने जबरदस्त हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम हैं. इसके अलावा डायलॉग और बैकग्राउं स्कोर ने भी दिल जीत लिया है. ट्रेलर से रणबीर कपूर के अलावा अब साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता समेत कई एक्टर्स के लुक सामने आ गए हैं, जो कि काफी पसंद किए जा रहे हैं.
रणबीर कपूर और यश ‘रामायण‘ के पहले पार्ट में आमने-सामने भी नहीं आएंगे. जी हां, यह पहले ही बता दिया गया था कि इस बार दोनों की अलग-अलग दुनिया को दिखाया जाएगा. उसके हिसाब से ही कहानी आगे बढ़ेगी. हालांकि, रावण यानी यश के ट्रेलर में साई पल्लवी के साथ कुछ सीन्स देखने को मिले हैं. वहीं श्री राम बने रणबीर कपूर कहते दिख रहे हैं कि वो जल्द से जल्द अपनी सीता को वापस लाएंगे, आइए आज आपको फिल्म के बेस्ट डायलॉग्स के बारे में बताते हैं.
यश के धांसू डायलॉग्स, जो छा गए
1. देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोक में एक ही राज होगा- रावण राज
2. राम से प्रतिशोध लिया जाएगा शूर्पणखा, न राम की मृत्यु साधारण होगी, न उसका अपमान
रणबीर कपूर के दमदार डायलॉग
1. विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा अंत भी हो जाए, तो भी मुझे स्वीकार है.
2. निर्णय मैं ले चुका हूं, एक पुत्र होने के नाते अपने पिता के वचन का पालन करना मेरा कर्तव्य है.
3. रावण तीनों लोको का स्वामी है, तो तीनों तीनों लोको के सामने उसका वध करूंगा, मैं अपनी सीता को वापस लाऊंगा.
4. ये राम के युग का आरंभ है.
दूसरे एक्टर्स के डायलॉग
1. उस वचन का क्या, जो आपने मुझे विवाह के वक्त दिया था, अब हमारा भाग्य एक है और भाग्य में जो भी लिखा है, मुझे स्वीकार है- साई पल्लवी
हालांकि, साई पल्लवी के एक्सेंट में पूरा-पूरा साउथ टच आ रहा है, अब क्योंकि यह ट्रेलर है और कुछ ही फ्रेम में वो नजर आईं हैं. पर देखना होगा कि पूरी पिक्चर में मेकर्स ने इसे किस तरह रखा है. क्योंकि ज्यादा साउथ टच रहेगा, तो इस पर भी सवाल उठ सकते हैं. देखना होगा कि मेकर्स की तैयारी कैसी है, क्योंकि ट्रेलर देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली ही रह गई हैं. खासकर रणबीर कपूर और यश की कास्टिंग सच में बेस्ट है.




