Salman Khan: ये तेरा काम नहीं है… ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर किस पर भड़के सलमान खान? VIRAL हुआ वीडियो
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस 20' लेकर लौट रहे हैं. प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग करने पहुंचे सलमान खान का बीते दिन नया लुक सामने आया, पर वो किस पर भड़कते दिखे हैं?
Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है.टेलीविजन का सबसे बड़ा और विवादित रियलिटी शो एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है. मेकर्स ने शो के प्रीमियर से पहले ही नए सीजन के आलीशान घर का इनसाइड टूर वीडियो दिखाया. बीते दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग की. सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां डार्क ब्लू डेनिम जीन्स, बॉडी-हगिंग ब्लैक टी-शर्ट और काउबॉय हैट में काफी डैपर नजर आए. पर अब सेट का एक वीडियो जमकर वायरल हो गया है. जिसमें एक्टर पैपराजी पर गुस्सा होते नजर आए हैं. तस्वीरें खिंचवाते हुए सलमान खान ने क्या कुछ कहा?
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान स्टेज पर पैपराजी को पोज दिए. उसी समय वो एक बात को लेकर फोटोग्राफर्स पर अपना आपा खो बैठे और उन पर नाराज होते दिखाई दिए. यह पूरा मामला तब हुआ, जब वो पैप्स को फोटो के लिए पोज दे रहे होते हैं तभी कैमरे के आगे कोई शख्स आ गया. वो बोलते दिखे- पापा ये तेरा काम नहीं है पापा…
सलमान खान का एंग्री मोड ऑन
दरअसल सलमान खान का गुस्सा देखने के बाद जो पैप्स जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे, वो भी एकदम शांत हो गए. एक्टर के डांट लगाने के बाद सिर्फ कैमरे के क्लिक करने की आवाज सुनाई दी, बाकी हर कोई चुप था. सलमान खान जब पैपराजी के सामने खड़े होकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे, उस दौरान एक शख्स कैमरे के आगे आ गया. दरअसल वो दौड़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश में था, सफल होता उससे पहले ही सलमान खान की नजरों में आ गया. जिसके बाद सलमान खान उन्हें फटकार लगाते हुए नजर आए, वो कहते हैं कि-ये तेरा काम नहीं है पापा. कैमरे के सामने आने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. जिसके बाद सलमान खान एक पैपराजी पर भी गुस्सा हो गए थे.
View this post on Instagram
अब इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कुछ लोगों ने लिखा कि- सलमान खान पहले चिल मोड में दिखते थे, पर अब एक्टर को पता नहीं क्या हो गया है. तो कुछ ने लिखा- सलमान ठीक है न क्योंकि उन्हें देखकर फील नहीं होता. एक तो बोल गया- इस सीजन के लोगों के लिए डर लगता है.




