Salman Khan: क्या सलमान खान के कहने पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन?

Salman Khan: क्या सलमान खान के कहने पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन?

Salman Khan Post: सलमान खान प्रदर्शन कर छात्रों से अपील की थी वो घर लौट जाएं. साथ ही सोनम वांगुचक से अनशन तोड़ने के लिए भी कहा था. इसके कुछ घंटे बाद ही सोनम वांगचुक ने ऐलान किया कि उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया है? ऐसे में चलिए जानते हैं क्या सोनम ने सलमान के कहने पर तोड़ा था अनशन?

Salman Khan Post: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय से छात्र अपने हक की लड़ाई के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. गर्मी, धूप और बारिश में भी छात्र डटे हुए हैं. इस बीच सलमान खान ने छात्रों से अपील की है को अब वो अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें. दरअलस, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वो पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और उन्हें सजा दिलवाएंगे. इसी ट्वीट का जिक्र करते हुए सलमान खान ने भी छात्रों को आश्वासन दिया है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर छात्रों को वापस घर लौटने को कहा है. इतना ही नहीं उन्होंने सोनम वांगुचक से भी अपील की वो अपना अनशन खत्म कर देंगे. जिसके कुछ घंटे बाद ही सोनम ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर लिया है. ऐसे में फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि क्या सलमान के कहने पर सोनम वांगचुक ने ये फैसला लिया? चलिए जान लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Ira Khan: अब तक छात्रों के प्रदर्शन पर क्यों चुप थीं इरा खान, खुद बताई वजह

सलमान के कहने पर सोनम ने लिया फैसला?

सलमान खान ने बीते दिन शाम करीब 7 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ कैप्शन ने उन्होंने छात्रों से घर जाने की अपील की और सोनम वांगचुक के लिए भी लिखा कि अब वो अपना अनशन खत्म कर लें और कुछ खा लें. अगर वो चाहें तो सलमान अपने घर ले भी उनके लिए खाना भिजवा सकते हैं. वहीं, इसके कुछ घंटों के बाद 24 जुलाई को आधी रात करीब 1: 30 बजे सोनम का ट्वीट आता है कि उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर लिया है.

सोनम वांगुचक ने ट्वीट में क्या लिखा?

बता दें कि सोनम वांगचुक से मिलने जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे थे. इसके बाद सोनम ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया. इस बात की जानकारी खुद सोनम ने ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा- “अभी कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या फिर उन्होंने चिट्ठी लिखकर मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी.

काफी लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के बाद, साथ ही देश में हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया. मैं जल्द ही एक अलग वीडियो में पूरी बात और सभी शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. फिलहाल आप सबसे मेरी अपील है कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें और पूरी तरह सतर्क रहें.”

यानी सोनम ने अपनी ट्वीट में साफ कर दिया है कि वरिष्ठ नेताओं की अपील और कुछ शर्तों को सामने रखने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट ऐसे भी हैं जिसमें ये कहा जा रहा है कि सलमान की वजह से ही बॉलीवुड सेलेब्स छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर पाए हैं.

ये भी पढ़ें: Ramayana Trailer Postponed: रणबीर की रामायण का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन तो फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, कहा- सर ये गलत है

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More