Jeetendra Bunglow: जीतेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था ‘मनहूस’ बंगला, आज है 500 करोड़ कीमत

Jeetendra Bunglow: जीतेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था ‘मनहूस’ बंगला, आज है 500 करोड़ कीमत

Jeetendra Bunglow: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने हाल ही में अपना एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि मुंबई में एक ऐसा बंगला खरीदा था, जो उनके लिए मनहूस साबित हुआ.

Jeetendra Bunglow: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने समझदारी भरे फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं. उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आज भी लोगों को हैरान कर देता है. कहा जाता है कि उन्होंने एक ऐसा बंगला खरीदा था, जिसे लोग ‘मनहूस’ मानते थे. इसी वजह से उस प्रॉपर्टी को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था, लेकिन जीतेंद्र ने जोखिम उठाते हुए उसे सिर्फ 4.25 लाख रुपये में खरीद लिया था.

समय के साथ वही बंगला मुंबई की सबसे कीमती प्रॉपर्टीज में शामिल हो गया है. जी हां, जितेंद्र ने खुद अपना ये किस्सा शेयर किया है और बचाया है कि अब उस बंगले की कीमत इतनी है कि जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ सकते हैं. चलिए जानते हैं इस पूरे किस्से के बारे में.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: गेम के लिए हर्षद चोपड़ा का इस्तेमाल कर रही हैं शिवांगी? लॉकअप 2 में फिर उठे सवाल, रितेश बोले- कितने मौके चाहिए?

जितेंद्र ने खरीदा था मनहूस बंगला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में बंगला खरीदना उनके लिए सिर्फ एक सपना था. गिरगांव की एक छोटी-सी चॉल में आठ लोगों के साथ रहने वाले जीतेंद्र ने कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी बड़ी प्रॉपर्टी के मालिक बनेंगे. लेकिन किस्मत ने उन्हें यह मौका दिया और उन्होंने दिग्गज अभिनेता भारत भूषण का बंगला सिर्फ 4.25 लाख रुपये में खरीद लिया था. उस समय इस सौदे में करीब 3,450 वर्ग फुट का प्लॉट भी शामिल था.

जीतेंद्र के लिए मनहूस साबित हुआ बंगला?

जीतेंद्र ने बताया कि यह बंगला खरीदने के कुछ समय बाद उनकी लगातार चार फिल्में फ्लॉप हो गईं थीं. उन्हें लगने लगा कि यह घर उनके लिए मनहूस साबित हो रहा है. उन्होंने अपने पिता से कहा कि अगर वे यहां और रहे तो उनका करियर खत्म हो सकता है. पिता की सहमति के बाद उन्होंने वह बंगला छोड़ने का फैसला कर लिया था.

बंगले से मिला जबरदस्त फायदा

हालांकि, समय बीतने के बाद उसी प्रॉपर्टी ने उन्हें जबरदस्त फायदा पहुंचाया. जीतेंद्र ने बंगले को दोबारा डेवलप करवाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि बंगला तोड़ने के दौरान उसमें लगी बर्मा टीक (सागौन) की लकड़ी बेचकर ही उन्हें 11.5 लाख रुपये मिल गए, जबकि पूरा बंगला उन्होंने सिर्फ 4.25 लाख रुपये में खरीदा था. बाद में उसी जगह उन्होंने गौतम अपार्टमेंट्स बनवाए. हालांकि, जल्दबाजी में उन्होंने फ्लैट सिर्फ 85 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेच दिए था. आज उसी इलाके में फ्लैट की कीमत करीब 85 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस बंगले की कीमत करीब 500 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें: Alliance: सोहेल खान ने पहली बार इस्तेमाल किया कीबोर्ड, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More