‘Sapne Vs Everyone’ स्टार अंबरीश वर्मा का बॉलीवुड डेब्यू, ‘द लॉस्ट रॉकस्टार’ से करेंगे धमाका
Ambrish Verma Directorial Debut: 'सपने वर्सेस एवरीवन' फेम अंबरीश वर्मा अब फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. उनकी पहली फिल्म को लेकर जानकारी सामने गई है.
Ambrish Verma Bollywood Debut: डिजिटल कंटेंट की दुनिया में कई वेब सीरीज के जरिए अंबरीश वर्मा ने लोगों का खूब दिल जीता है. ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘एनसीआर डेज’ जैसे प्रोजेक्ट ने उन्होंने लोगों का चहेता एक्टर बना दिया. अंबरीश अब फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. वो महावीर जैन फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनने जा रही एक फिल्म के जरिए अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं.
ओटीटी की दुनिया में अंबरीश वर्मा एक्टर होने के साथ-साथ राइटर और डायरेक्टर के तौर पर भी काम करते हैं. हालांकि, अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया. अब वो पहली बार फीचर फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं. फिल्म का नाम ‘द लॉस्ट रॉकस्टार’ है. अंबरीश इस बॉलीवुड फिल्म को डायरेक्टर करेंगे.
अंबरीश वर्मा की म्यूजिकल फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि ‘द लॉस्ट रॉकस्टार’ म्यूजिकल फिल्म होगी. इस फिल्म में कॉलेज वाला पहला प्यार, कॉलेज एडवेंचर और मजबूत फ्रेंडशिप से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी. मेकर्स का प्लान इस फिल्म में असल कहानी कहने की है. कहानी में किसी भी तरह का बनावटीपन नहीं होगा.
फिलहाल ये फिल्म राइटिंग स्टेज में है. माना जा रहा है कि साल 2027 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. हालांकि, इस फिल्म में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मेकर्स फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर करेंगे.
ये भी पढ़ें-
इतने साल क्यों एक्टिंग से दूर रहीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने अब बताई वजह
मेकर्स की ये चाल आवारापन को ले न डूबे, री-रिलीज पर इमरान हाशमी ने किया बड़ा ऐलान
जिम्मी बनकर जीता दिल
अगर इस फिल्म को अंबरीश डायरेक्ट कर रहे हैं, तो लोगों को काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकि ओटीटी की दुनिया में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है. इसी साल मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर वो ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन लेकर आए, जिसमें वो एक बार फिर से जिम्मी के रोल में दिखे. लोगों के बीच इस सीरीज को लेकर तगड़ा हाईप देखने को मिला. अब देखना होगा कि अंबरीश अपने डायरेक्शन का बड़े पर्दे पर कैसा कमाल दिखाते हैं.




