दो साल में 2 फ्लॉप दिए, अब कपूर खानदान की ये बेटी निकली वेकेशन पर, बिकिनी तस्वीरों से मचाया तहलका

दो साल में 2 फ्लॉप दिए, अब कपूर खानदान की ये बेटी निकली वेकेशन पर, बिकिनी तस्वीरों से मचाया तहलका

बॉलीवुड की कपूर फैमिली के ज्यादातर बच्चे एक्टिंग की दुनिया में काम करते हैं. इन्हीं में से एक हैं शनाया, जो संजय कपूर की बेटी हैं. एक्ट्रेस इस वक्त वेकेशन पर हैं और वहां से स्टनिंग फोटो ड्रॉप की हैं.

शनाया कपूर अभी भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर में शनाया कपूर को बोट पर सनबाथ का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. शनाया ने साल 2025 में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया था, जो 11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी.

शनाया की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता विक्रांत मैसी थे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. महज 1.61 के कलेक्शन के साथ ये फिल्म फ्लॉप रही.

इस साल भी शनाया की एक फिल्म रिलीज हुई है और ये भी फ्लॉप की लिस्ट में चली गई. 13 फरवरी 2026 को 'तू या मैं' रिलीज हुई. इसमें शनाया के अपोजिट एक्टर आदर्श गौरव दिखे थे. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सर्वाइव नहीं कर पाई.