Lock Upp 2: सलमान खान जैसा कोई नहीं…’बिग बॉस’ से तुलना पर बोलीं शिल्पा शिंदे, राम कपूर को बताया ‘घटिया इंसान’
Shilpa Shinde On Salman Khan: 'लॉकअप 2' के फिनाले के बाद शिल्पा शिंदे ने खुलकर भड़ास निकाली है. उन्होंने जहां सलमान खान की तारीफ की, तो वहीं राम कपूर और शिवांगी जोशी पर तीखा हमला बोला है.
Shilpa Shinde On Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है. शो में चौथे स्थान पर रहीं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 11’ की विनर शिल्पा शिंदे ने फिनाले के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में कुछ कंटेस्टेंट्स पर जमकर भड़ास निकाली है. इस दौरान शिल्पा ने रितेश देशमुख और फराह खान की होस्टिंग पर भी बात की. शिल्पा ने वैसे तो दोनों की तारीफ की, साथ ही ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान खान के साथ तुलना करते हुए शिल्पा ने बताया कि सलमान खान की तरह होस्टिंग कोई और नहीं कर सकता. साथ ही उन्होंने साथी कंटेस्टेंट राम कपूर को ‘घटिया इंसान’ तक कह डाला.
इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे से जब होस्ट रितेश देशमुख, फराह खान और सलमान खान की तुलना करने को कहा गया, तो शिल्पा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने शो में सलमान खान को बहुत मिस किया. शिल्पा ने कहा, “शो के दौरान मेरे साथ एज-शेमिंग और वॉक-शेमिंग हुई. सलमान जी हमेशा ऐसे मुद्दों पर स्टैंड लेते थे, जो यहां पूरी तरह मिसिंग लगा. 24 घंटे के गेम में से सिर्फ 1 घंटे का टेलीकास्ट दिखाया जाता है. किसी से बदतमीजी करने को अच्छा गेम दिखाया जा रहा है, जो कि यूथ के लिए गलत मैसेज है. सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता. वो अपने शो में गलत बातों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते हैं.”
राम कपूर और शिवांगी जोशी पर तीखा प्रहार
शो के अंदर खाने और व्यवहार को लेकर हुए विवादों पर बात करते हुए शिल्पा ने राम कपूर पर हमला बोला. शिल्पा ने कहा, “राम कपूर बहुत ही घटिया इंसान हैं. एक्टर के तौर पर उनकी इज्जत करती हूं, लेकिन एक इंसान के तौर पर वो बहुत खराब हैं. मैं जिंदगी में कभी उनके साथ काम नहीं करूंगी.” इसके अलावा शिल्पा ने शिवांगी जोशी को ‘एनाबेल’ का टैग देते हुए कहा कि वो और आकांक्षा चमोला बेहद फेक लोग हैं और वो भविष्य में कभी इनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं करेंगी. शिल्पा ने कहा कि उन्हें ट्रॉफी न मिलने का कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि वो पहले ही एक बड़ा रिएलिटी शो (बिग बॉस) जीत चुकी हैं. उनकी दोस्त श्रेया कालरा की जीत ही उनकी अपनी जीत है.
कैसा रहा टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का सफर?
‘लॉकअप सीजन 2’ के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. हफ्तों के कड़े मुकाबलों, टास्क और रणनीति के बाद श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं, दमदार खेल दिखाने के बावजूद बाकी कैदी फाइनल रेस में पिछड़ गए.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर और विकी कौशल की लव एंड वॉर में दीपिका पादुकोण? फिर चर्चा में ये बड़ा कैमियो
इस सीजन में दूसरे स्थान पर शिवांगी जोशी रहीं, जिन्होंने अपनी फिजिकलिटी और टास्क परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा. ‘टास्क किंग’ के नाम से मशहूर योगेश रावत तीसरे स्थान पर रहे. चौथे स्थान पर शिल्पा शिंदे रहीं, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से घर में काफी चर्चा बटोरी. वहीं, टॉप 5 की सूची में पांचवें स्थान पर राम कपूर थे. शिल्पा भले ही चौथे पायदान पर सिमट गईं, लेकिन उनके बयानों ने फिनाले के बाद भी इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है.




