Shraddha Kapor: श्रद्धा कपूर ने ठुकराए 20 करोड़? अशनीर ग्रोवर की बायोपिक पर खेला बड़ा दांव

Shraddha Kapor: श्रद्धा कपूर ने ठुकराए 20 करोड़? अशनीर ग्रोवर की बायोपिक पर खेला बड़ा दांव

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच, खबर सामने आई है कि अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया है.

Shraddha Kapoor Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं, जो 2024 में रिलीज थी. अब लगभग 2 सालों के बाद एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली हैं. इन दिनों श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ लेकर चर्चा में हैं, जो इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि उन्हें Shark Tank India के जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक के लिए अप्रोच किया गया है और मोटी फीस भी पेश की गई है. अब इसी फिल्म को लेकर उनकी फीस और डील से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है.

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर खबर सामने आई है कि वो अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभा सकती हैं. साथ ही, इस रोल के लिए श्रद्धा को बड़ी फीस भी ऑफर की गई है.

श्रद्धा कपूर को मिला 20 करोड़ का ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशनीर ग्रोवर की बायोपिक के लिए श्रद्धा कपूर को करीब 20 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई है. हालांकि, अब खबर है कि एक्ट्रेस इस रकम को बतौर एक्टिंग फीस लेने के बजाय फिल्म की प्रोड्यूसर बनना चुन सकती हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा एक प्रोड्यूसर क्रेडिट के साथ फिल्म के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स यानी IPR में हिस्सेदारी लेने के बारे में सोच रही हैं. इससे उन्हें पूरी रकम बतौर फीस पहले लेने के बजाय फिल्म की कमाई के मुनाफे में हिस्सा मिलेगा. हालांकि, इन रिपोर्ट्स की अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें – यश की टॉक्सिक का रास्ता साफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद श्रद्धा कपूर भी हुईं साइड, बदलेगी ईठा की रिलीज डेट

माधुरी ग्रोवर का किरदार निभाएंगी श्रद्धा?

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को एंटरप्रेन्योर और स्क्रीनराइटर राहुल मोदी लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप में हैं. वहीं, श्रद्धा फिल्म में माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं, जो अशनीर ग्रोवर की पत्नी हैं. श्रद्धा कपूर से पहले कई बड़े एक्टर्स फिल्मों के लिए बड़ी रकम बतौर फीस पहले लेने के बजाय ऐसे डील्स चुन रहे हैं, जिसमें उन्हें फिल्म में हिस्सेदारी मिलती है. अक्षय कुमार ने भी ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए इस स्ट्रैटजी को अपनाया था.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More