Box Office Clash: यश से टक्कर लेने आ रहीं ये 2 मूवीज, शाहरुख खान की 1000 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस भी शामिल

Box Office Clash: यश से टक्कर लेने आ रहीं ये 2 मूवीज, शाहरुख खान की 1000 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस भी शामिल

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म से 2 मूवीज की टक्कर देखने को मिलेगी. इसमें नयनतारा की भी एक फिल्म शामिल है.

South Movies Box Office Clash: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. पहले ये फिल्म मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टकराने वाली थी. लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. अब उनकी फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में कोई भी फिल्म इस फिल्म के साथ टक्कर नहीं लेना चाहेगी. लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक फिल्म से 2 फिल्में टकराने जा रही हैं.

शाहरुख खान की जवान फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा साउथ सुपरस्टार यश से टक्कर लेने जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ एक और लो बजट की फिल्म ने भी इस दौरान ही रिलीज होने की जुर्रत कर ली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस के मैदान पर कौन सी 2 फिल्में यश की टॉक्सिक से टकराने जा रही हैं.

कौन सी दो फिल्में टॉक्सिक से टकराएंगी?

26 अगस्त को यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी में है. इस फिल्म के साथ शाहरुख खान की 1000 करोड़ी फिल्म जवान की लीड एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी. फिल्म का नाम हाय (Hi) है. फिल्म का निर्देशन विष्णु एडावन कर रहे हैं. इसमें केविन, प्रभु, राधिका शरतकुमार और के भाग्यराज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. ये एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी जो मूल रूप से तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी. फिल्म 28 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में लग जाएगी. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म साउथ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक के मुकाबले कितनी कमाई कर के दिखा पाती है.

ये भी पढ़ें- OTT Release: दुनियाभर में कमाए 21000 करोड़ से ज्यादा, ओटीटी पर कब और कहां दस्तक देगी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे?

टॉक्सिक से टकराएगी ये लो बजट फिल्म

इसके अलावा यश की टॉक्सिक का सामना तमिल की फिल्म वन्स मोर से भी होने जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश श्रीकांत कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक म्यूजिकल मूवी है जो 28 अगस्त 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में अर्जुन दास, अदिति शंकर, द्रविड़ सेल्वम, देवदर्शिनी और सोना ओलिक्कल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. अब देखने वाली बात होगी कि यश की टॉक्सिक के सामने ये दो फिल्में अपने कलेक्शन को कहां तक पहुंचा सकती हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More