Yash Viral Video: गार्ड ने फैन को खींचा तो यश ने दिखाया बड़ा दिल, पास बैठाकर खिंचवाई सेल्फी
साउथ सुपरस्टार यश की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अब उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज से पहले उनके फैन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
South Superstar Yash Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी खुश हैं. टॉक्सिक के जरिए एक बार फिर से यश दुनियाभर के सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार हैं. फिल्म को रिलीज होने में कुछ समय ही बचा है और यश मौजूदा समय में फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब हाल ही में टॉक्सिक के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक हादसा हो गया था जिसमें 4 छात्र घायल हो गए थे. अब इस इवेंट के दौरान का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यश को लेकर एक फैन की दीवानगी नजर आ रही है.
साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन से लेकर प्रभास जैसे बड़े सुपरस्टार्स हैं. लेकिन इसके बाद भी यश के जैसी फैन फॉलोइंग मौजूदा समय में किसी स्टार की नहीं है. फैंस संग उनके कई क्यूट और इमोशनल वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन फोटो खिंचाने के लिए उनसे चिपकता नजर आ रहा है. अब इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो प्रमोशनल इवेंट के दौरान का है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे साउथ सुपरस्टार यश अपने स्थान पर बैठे हुए हैं. वहीं तेजी से भागते हुए एक शख्स यश के पैर के पास आकर बैठ जाता है. उसके बैठने के बाद यश की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड उस शख्स का हाथ खींचकर उसे हटाने की कोशिश करता है. लेकिन वो शख्स नहीं हटता है. यश भी इस दौरान शख्स का सम्मान करते हैं और उसे फोटो खिंचाने का मौका देते हैं. इसके बाद वो फैन वहां से अपने आप चला जाता है.
ये भी पढ़ें- Toxic Event: यश की टॉक्सिक के इवेंट में हादसा, चार छात्र हुए घायल, इन पर हुई FIR दर्ज
यश के वीडियो पर फैंस कर रहे रिएक्ट
वीडियो में यश की दरियादिली देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- असली हीरो फैंस को हेट नहीं करते हैं बल्कि उन्हें अपने दिल से लगाकर रखते हैं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- यश भाई के लिए रिस्पेक्ट. एक अन्य शख्स ने लिखा- करनाटक के किंग, नहीं माफ करिए ये तो सिनेमा जगत में मौजूदा समय के किंग हैं. फिल्म की बात करें तो टॉक्सिक सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है. ये भारी-भरकम बजट में बनी है. फिल्म से अच्छे-खासे कलेक्शन की भी उम्मीद की जा रही है.




