‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा…’, गोविंदा को लेकर ऐसा क्यों बोलीं वाइफ सुनीता आहूजा

‘बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा…’, गोविंदा को लेकर ऐसा क्यों बोलीं वाइफ सुनीता आहूजा

गोविंदा की वाइफ अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बेबाकी से बात करती हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा की अपकमिंग मूवी के प्रमोशन और फिल्म की एक्ट्रेस के साथ स्पॉट होने को लेकर कुछ बातें कही हैं.

गोविंदा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चाएं रहती हैं.उन्होंने कुछ दिन पहले अनाउंसमेंट किया था कि वो अब दो फिल्में ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद उन्होंने मूवी में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस से भी परिचय करवाया था. एक्टर कई बार इस एक्ट्रेस के साथ स्पॉट हो चुके हैं. हाल ही में वो मुंबई एयरपोर्ट पर भी कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए. सुनीता आहूजा ने अब इसपर रिएक्ट किया है.

सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं. यहां तक कि उनके अलग होने की खबरें भी आई थीं. हालांकि वो हमेशा ये भी कहती हैं कि चाहे जो भी हो जाए वो गोविंदा को छोड़ने वाली नहीं हैं. फिलहाल अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा ने एक्टर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.

क्या बोलीं सुनीता आहूजा?

गोविंदा अपनी मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं. फिर से स्पॉट हुए कोमल रानी के साथ. पैपराजी पेज विरल भयानी के इस सवाल के जवाब में सुनीता आहूजा ने हल्के चुटीले अंदाज में हंसते हुए कहा, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए. प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. बगैर प्रमोशन के ही, अब क्या बोलना…”

एक्ट्रेस के साथ स्पॉट होने को लेकर सुनीता आहूजा ने कहा, “बेटी की उम्र की लड़की को ले लेकर घूम रहा है. शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी इसको. कोई भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. उसका दिमाग खराब हो गया है.”

लंबे समय से फिल्मों में नहीं दिखे गोविंदा

90’s में लोगों के दिलों की धड़कन रहे गोविंदा का सक्सेस ग्राफ धीरे-धीरे कम होता गया और वो लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इसे लेकर खुद भी बात की थी कि कैसे एक टाइम पर वो कामयाबी से इतना थक गए थे कि खुद ही सोचते थे ये कम हो जाए.

गोविंदा की अपकमिंग मूवी

गोविंदा ने कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी फिल्मों के टाइटल पोस्टर रिलीज करके चौंका दिया था. एक्टर ने ये भी बताया कि वो खुद इन फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें कई फ्रेश चेहरे नजर आने वाले हैं. मूवी में यूपी और महाराष्ट्र से नए कलाकारों को लिया जाएगा. ये फिल्में मुख्य रूप से यंग जेनरेशन पर बेस्ड होंगी.

ये भी पढ़ें: Govinda कितने अमीर हैं? पत्नी सुनीता आहूजा से रह रहे अलग, फिल्म की हीरोइन कोमल रानी से अफेयर के चर्चे!

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More