इमरान हाशमी ने सनी देओल को चटाई धूल! एडवांस बुकिंग में Batwara 1947 पर भारी Awarapan 2, जानें कितने टिकट बिके?
Batwara 1947 And Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को एडवांस बुकिंग में सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं.
Batwara 1947 And Awarapan 2 Advance Booking Report: सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. पहली फिल्म इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ‘आवारापन 2’. दूसरी फिल्म सनी देओल और प्रीति जिंटा की ‘बंटवारा 1947’. लंबे समय से चर्चा जारी है कि क्लैश में कौन से फिल्म बाजी मारेगी. इस सवाल का जवाब तो रिलीज के बाद मिलेगा, लेकिन एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ती दिख रही है.
दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग जारी है और ब्लॉक सीट को मिलाकर ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. वहीं ‘बंटवार 1947’ अभी 1 करोड़ से भी नीचे है. जानिए किस फिल्म के कितने टिकट बिके हैं.
एडवांस बुकिंग में ‘बंटवारा 1947’ का हाल
सैकनिल्क की मानें तो 11 अगस्त रात 11 बजे तक ‘बंटवारा 1947‘ के 7 हजार 318 टिकट बुक हुए हैं, जिसके जरिए फिल्म ने 25.08 लाख रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट के साथ ये आंकड़ा 93.88 लाख रुपये है.
एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ का हाल
अगर बात ‘आवारापन 2’ की करें तो इसे ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 11 अगस्त रात 11 बजे तक इसके 23 हजार 461 टिकट बिके हैं. इन टिकट्स के जरिए फिल्म के खाते में एडवांस में 78.51 लाख रुपये आए गए हैं. अगर ब्लॉक सीट जोड़ लें तो कलेक्शन का आंकड़ा 2.02 करोड़ रुपये हो जाता है.
ये भी पढ़ें-
सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एक्टिव, क्यों नहीं चला गोविंदा का करियर?
पासा पलट भी सकता है
एडवांस बुकिंग में जिस तरह ‘आवारापन 2’ ने शुरुआत की है, अगर रिलीज तक इसी तरह बुकिंग का सिलसिला जारी रहा तो इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म को पीछे छोड़ सकते हैं. हालांकि, अभी रिलीज में तीन दिनों का समय बाकी है. इन तीन दिनों में पासा पलट भी सकता है. बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान ने प्रोड्यूसर किया है और राजकुमार संतोषी इसके डायरेक्टर हैं. वहीं नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ का निर्माण मुकेश भट्ट की कंपनी विशेष फिल्म्स ने किया है.




