TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बागा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कितनी है कीमत?
TMKOC Bagha New Car: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बागा फेम एक्टर तन्मय वेकारिया ने एक नई कार खरीदी है. उनकी कार काफी कीमती है. कार के साथ उनका एक वीडियो भी सामने आया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bagha: सिटकॉम टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बागा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं. हालांकि, इस बार वो अपने शो को लेकर नहीं, बल्कि एक नई कार खरीदने को लेकर चर्चा में हैं. तन्मय ने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत लाखों में हैं. नई कार के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.
‘तारक मेहता’ शो के बागा ने BMW कार खरीदी है, जिसकी कीमत 65 लाख रुपये बताई जा रही है. उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, उसके बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बता दें कि बागा का कैरेक्टर ‘तारक मेहता का उल्ट चश्मा’ शो के लिए काफी अहम है. सालों से तन्मय वेकारिया इस किरदार के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं.
View this post on Instagram
15 सालों से निभा रहे बागा का किरदार
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ साल 2008 में शुरू हुआ था. हालांकि, उस समय बागा का किरदार शो में नहीं था. ऐसे में तन्मय भी शो में परमानेंट एक्टर के तौर पर शामिल नहीं थे. बीच बीच में वो कैमियो रोल में शो में नजर आते रहते थे. साल 2011 में मेकर्स ने बागा के किरदार को इंट्रोड्यूस किया और तन्मय भी परमानेंट स्टारकास्ट में शामिल हो गए . वो पिछले 15 सालों से लगातार इस शो से जुड़े हुए हैं और लोग उन्हें बागा के किरदार में काफी पसंद करते हैं.
28 जुलाई 2026 को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शुरू हुए 18 साल पूरे हुए. उस मौके पर मेकर्स ने एक इवेंट का आयोजन किया. तन्मय भी इवेंट में शामिल थे. उस दौरान उन्होंने तमाम फैंस का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया.
ये भी पढ़ें-
सिगरेट के डिब्बे पर लिखा देशभक्ति गीत, जो बना सदी का सबसे मशहूर गाना, पहले लता ने कर दिया था रिजेक्ट
तन्मय वेकारिया की फीस
तन्मय वेकारिया टीवी के साथ-साथ थिएटर की दुनिया का भी जाना-माना नाम हैं. बागा के किरदार से जुड़ने से पहले तन्मय ने कई सालों तक थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया. रिपोर्ट की मानें तो इस शो के हर एक एपिसोड के लिए वो 22-24 हजार की रुपये की फीस चार्ज करते हैं.




