थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर बड़ा अपडेट, इस देश में बिना काट-छांट के रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को हाल ही में कुछ कट्स के बाद सेंसर बोर्ड का A सर्टिफिकेट मिला है. फिलहाल अब खबर आ रही है कि भारत के बाहर दूसरे देश में फिल्म जैसी बनी है वैसी रिलीज होगी, वहां ये बिना किसी काट-छांट के थिएटर्स में दस्तक देगी.
एक्टर थलपति विजय ने अपनी फिल्म ‘जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के मौके पर बताया था कि वो अब एक्टिंग छोड़ रहे हैं. इसके बाद से ही उनकी ये फिल्म बेहद चर्चाओं में है. पहले चुनाव से पहले ही ‘जना नायकन’ रिलीज होने वाली थी. हालांकि रिलीज टल गई. अब एक्टर पूरी तरह से अपने सीएम के दायित्व को संभालने पर ध्यान दे रहे हैं. एच. विनोथ द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में कुछ कट लगने और बदलाव करने के बाद इसे सीबीएफसी द्वारा ए सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन जानकारी आई है कि दूसरे देश में इसका अनकट वर्जन ही रिलीज किया जाएगा.
फैंस को थलपति विजय की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को रिलीज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है, क्योंकि सर्टिफिकेट मिलने में कुछ दिक्कतें आ रही थी. इसमें तकरीबन 7 महीनों का समय लगा. फिलहाल जान लेते हैं कि ये फिल्म कहां पर बिना किसी काट-छांट के रिलीज होगी.
यहां रिलीज होग अनकट वर्जन
Ahimsa Entertainment की तरफ से ये बताया गया है कि ब्रिटेन में ‘जना नायकन’ का अनकट वर्जन रिलीज होगा. बता दें कि अहिंसा एंटरटेनमेंट (Ahimsa Entertainment) लंदन स्थित एक भारतीय फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है जो ग्लोबल लेवल पर फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट (वितरण) करने के लिए जानी जाती है.
इस कंपनी के मुताबिक, एक्टर थलपति विजय स्टारर फिल्म “जन नायकन” को बिना किसी बदलाव या काट-छांट के 15+ रेटिंग दी गई है. वितरक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा करते हुए लिखा, “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय- ‘जना नायकन’ 24 जुलाई को ब्रिटेन के सिनेमाघरों में, बिना किसी काट-छांट के, 15+ रेटिंग के साथ. पूरा एक्शन, पूरा मनोरंजन, थलपति विजय का पूरा जलवा, ठीक वैसे ही जैसा इसे देखा जाना चाहिए.”
THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time



