The India Story Box Office: ‘द इंडिया स्टोरी’ 2 दिनों में 50 लाख भी नहीं कमा सकी, श्रेयस-काजल की पिक्चर हो जाएगी फ्लॉप?

The India Story Box Office: ‘द इंडिया स्टोरी’ 2 दिनों में 50 लाख भी नहीं कमा सकी, श्रेयस-काजल की पिक्चर हो जाएगी फ्लॉप?

The India Story Box Office Collection: 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पोइजन इन प्रोग्रेस' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहद बेहाल नज़र आ रहा है. करीब 20-30 करोड़ रुपये के बजट में बनी काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ये फिल्म दो दिनों में 50 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई है.

The India Story Box Office Collection: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पोइजन इन प्रोग्रेस’ इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर ठीक ठाक चर्चा थी. खेती में जहरीले कीटनाशकों और केमिकल्स के बढ़ते इस्तेमाल और उससे होने वाले कैंसर जैसे गंभीर स्वास्थ्य संकट और भोजन की शुद्धता पर बनी है. पर रिलीज़ के बाद इसे दर्शकों के लिए तरसना पड़ रहा है. फिल्म ने पहले दो दिनों में सिनेमाघरों में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. दो दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म 50 लाख रुपये के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है.

द इंडिया स्टोरी‘ के बॉक्स ऑफिस की जानकारी सैकनिल्क ने दी है. बताया गया है कि फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 25 लाख रुपये की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने ओपनिंग डे पर शुक्रवार को करीब 16 लाख रुपये अपनी झोली में डाले थे. दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन सिर्फ 41 लाख रुपये का हुआ है. वहीं इसकी वर्ल्डवाइ कमाई 46 लाख रुपये हुई है. ऐसे में रविवार यानी आज का दिन फिल्म के लिए बेहद अहम है.

‘द इंडिया स्टोरी’ हुई फ्लॉप?

रिलीज़ के तीसरे ही दिन ‘द इंडिया स्टोरी’ को फ्लॉप कहा जाने लगा है. इसके पीछे वजह ये है कि इस फिल्म को करीब 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये चारो खाने चित हो गई है और सबसे महत्वपूर्ण पहले दो दिनों में 50 लाख रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म के लिए अपना बजट भी निकालना मुश्किल होने वाला है.

‘द इंडिया स्टोरी’ में कौन कौन?

‘द इंडिया स्टोरी’ का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, तृषा सारदा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशलकर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आए हैं. इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल जनवरी में शुरू हुई थी और अक्टूबर में इसे पूरा कर लिया गया था. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज़ हुई है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More