Toxic Box Office: भारत में ‘टॉक्सिक’ ने छापे 200 करोड़, पर संडे को नहीं हुआ कोई फायदा, 5 दिनों में यश ने कितने कमा लिए?

Toxic Box Office: भारत में ‘टॉक्सिक’ ने छापे 200 करोड़, पर संडे को नहीं हुआ कोई फायदा, 5 दिनों में यश ने कितने कमा लिए?

Toxic Box Office: यश की 'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे के बाद बिजनेस बढ़ा ही नहीं, जिसने मेकर्स को काफी ज्यादा निराश किया होगा. बेशक फिल्म लगातार कमाई कर रही है. पर न ही शनिवार को फायदा हुआ, न संडे को...

Toxic Box Office: यश की ‘टॉक्सिक’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, पर रिलीज के बाद ही फिल्म का बुरा हाल हो गया है. पिक्चर ने अब भारतीय बॉक्स ऑफिस से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पर शनिवार और संडे, यह दो दिन फिल्म के लिए बेहद अहम थे. पर पिक्चर बिल्कुल भी कारोबार नहीं कर पाई है. यश की फिल्म को लेकर उनके फैन्स की भी उम्मीदें काफी ज्यादा थी, लेकिन मामला बिगड़ गया. अब टॉक्सिक वीक डेज में एंट्री कर चुकी है. ऐसे में फिल्म के लिए सबसे बड़ी टेंशन की बात यह है कि अब यहां से कलेक्शन करना और भी मुश्किल हो जाएगा.

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक’ ने 23 करोड़ रुपये का बीते दिन कारोबार कर लिया है. जो कि एक दिन पहले यानी शनिवार को 25.15 करोड़ रुपये था. इसी के साथ ही कमाई में 8.5 परसेंट की कमी आ गई है. जबकि, बीते दिन टोटल शोज की संख्या 16,241 रही है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 255.95 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही फिल्म का नेट कारोबार अब 214.10 करोड़ रुपये है.

‘टॉक्सिक’ को संडे को कितना फायदा-नुकसान?

दरअसल यश की फिल्म Toxic ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 285.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जबकि, बीते दिन भी ओवरसीज से फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. दरअसल ओवरसीज से ही यह पिक्चर बच रही है. वहां से अबतक 29.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. बात पांचवें दिन के कलेक्शन के करें तो फिल्म ने न सिर्फ 23 करोड़ रुपये कमाए हैं. बल्कि 16,241 टोटल शोज बुक हुए हैं और 25.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी रेट रहा है. जहां बीते दिन सबसे ज्यादा हिंदी से हुआ है, जो 14.50 करोड़ रुपये रहा है. वहीं, कन्नड़ से 6.40 करोड़ रुपये, मलयालम से 10 लाख, तमिल से 60 लाख रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, तेलुगु से इस पिक्चर ने 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

यानी कि कुल मिलाकर फिल्म ने अबतक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 214 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान शनिवार और संडे से ही हुआ है. जी हां, फिल्म की कमाई इन दो दिनों में लगातार कम ही होती चली गई है. बिल्कुल भी कलेक्शन पिक्चर ने नहीं किया, जिसका सीधा नुकसान देखने को मिला है. दरअसल फिल्म ने 101 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी. फिर दूसरे दिन- 37 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन- 27.20 करोड़, चौथे दिन- 25.15 करोड़ और पांचवें दिन का कलेक्शन- 23 करोड़ रुपये रहा है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More