Box Office: बॉलीवुड-हॉलीवुड सब फेल, इमरान हाशमी की आवारपन 2 को भी पछाड़ा, सूर्या की फिल्म का आते ही हल्ला बोल

Box Office: बॉलीवुड-हॉलीवुड सब फेल, इमरान हाशमी की आवारपन 2 को भी पछाड़ा, सूर्या की फिल्म का आते ही हल्ला बोल

साउथ सुपरस्टार सूर्या ने कंगुआ फिल्म की विफलता के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है. वे बैक टू बैक तीसरी सुपरहिट देने की तैयारी में हैं. उनकी फिल्म विश्वनाथ एंड संस की कमाई के आंकड़े आ गए हैं.

सिनेमाघरों में साउथ की फिल्मों का दबदबा लगातार जारी है. पहले तो ऐसा लग रहा था कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी और इसमें सनी देओल की फिल्म का पलड़ा भारी भी लग रहा था. लेकिन बाद में चीजें बदलती हुई नजर आईं. इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े ट्विस्ट्स देखने को मिले हैं. जहां एक तरफ इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 के मुकाबले ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं दूसरी तरफ सूर्या की विश्वनाथ एंड संस तो आवारापन 2 के कलेक्शन पर भी भारी पड़ गई.

पहले तो आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 के मुकाबले 3 गुना ज्यादा कलेक्शन कर के दिखा दिया और फैंस को अवाक कर दिया. फिर देखते ही देखते सूर्या की साउथ फिल्म विश्वनाथ एंड संस फिल्म आवारापन 2 से भी ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में आगे निकल गई. एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ के बीच जंग में साउथ की फिल्म आगे निकलती नजर आ रही है.

विश्वनाथ एंड संस ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो विश्वनाथ एंड संस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के मामले में 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म को तमिल और तेलुगु से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ओपनिंग डे पर 17.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी फायदा हुआ है और इसने 14 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. वहीं दूसरी तरफ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 31.74 करोड़ रुपये का हो गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

ये भी पढ़ें- DC Box Office: वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की फिल्म का कमाल, 8 दिन में बजट से दोगुनी कमाई, अब 100 करोड़ की ओर

आवारापन 2 को चटाई धूल

विश्वनाथ एंड संस फिल्म के मुकाबले अनएक्सपेक्टेड कलेक्शन करने के बाद भी इमरान हाशमी की आवारापन 2 जरा पीछे रह गई है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. वैसे तो ये फिल्म ओपनिंग डे की कमाई के मामले में इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म सूर्या की विश्वनाथ एंड संस से करीब 3 करोड़ के अंतर से पीछे रह गई है. अब आने वाले कुछ दिनों के लिए ये तो तय हो गया है कि बॉक्स ऑफिस के मैदान पर इन दोनों फिल्मों के बीच ही रोचक जंग देखने को मिलेगी.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More