‘थोड़ा सा हद में रहिए…’, वाइफ सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा निजी जिंदगी के बारे में अक्सर बोल्ड स्टेटमेंट देती हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा की आने वाली फिल्म और इसकी एक्ट्रेस को लेकर कई बातें कही थीं. अब गोविंदा ने इसपर रिएक्ट किया है.
सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा के बारे में कई ऐसी बातें कहती नजर आती हैं, जिसे सुनने के बाद अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं. इसे लेकर कई बार ये अटकलें भी चलती रहती हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा की आने वाली फिल्मों और इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं कि अब गोविंदा ने भी इसपर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
दरअसल गोविंदा को हाल ही में उनकी फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दो बार स्पॉट किया गया था. इसके बाद सुनीता आहूजा ने दो बार बात करते हुए गोविंदा पर तंज कसा था. अब इसी पर एक्टर का रिएक्शन आया है. इसी के साथ उनकी गाली देने वाली बात पर भी गोविंदा ने अपनी बात रखी है.
एक भी कसर नहीं छोड़ रहीं…
गोविंदा ने पैपराजी पेज से बातचीत करते हुए कहा, “देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर्स रही. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं. शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है. ऊपर वाले ने दी है. इसका मतलब ये नहीं है कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें. आप थोड़ा सा हद में रहिए.”
View this post on Instagram
गाली देने पर दिया गोविंदा ने रिएक्शन
इसी वीडियो का एक और क्लिप है, जिसमें गोविंदा ने अपनी वाइफ सुनीता की बातचीत में गाली देने को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, “पुन: कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से आप मनाइए कि आप से लोग प्रेरित हो जाएं. तो अब आपका आइना देखेंगे. यंगस्टर्स जो हैं, आपसे उम्मीद करते हैं कि आप जो हैं जिस तरह से व्यवहार करेंगी तो कहीं आपके साथ ही लोग कहीं मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब. सस्ता कर दिया है ये मां-बहन का नाम, आपसे ये आपेक्षित नहीं है.”
View this post on Instagram
क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?
सुनीता आहूजा ने अपने स्टेटमेंट में गोविंदा की फिल्म को लेकर कहा था कि कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए. अपनी उम्र की बेटी को लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए. वहीं एक्ट्रेस को लेकर उनका कहना था कि कपड़े तो ढंग के पहनो.
गोविंदा की आगामी फिल्में
एक्टर गोविंदा अब प्रोड्यूसर के तौर पर नई पारी शुरू करने वाले हैं. वो फिल्म ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ लेकर आ रहे हैं. एक्टर ने बताया था कि इन फिल्म में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. कोमल रानी स्वर्णकार भी न्यूकमर ही हैं.
ये भी पढ़ें: सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एक्टिव, क्यों नहीं चला गोविंदा का करियर?




