Box Office: बंपर कमाई के बाद स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रफ्तार हुई धीमी, क्या पार कर पाएगी 600 करोड़?

Box Office: बंपर कमाई के बाद स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रफ्तार हुई धीमी, क्या पार कर पाएगी 600 करोड़?

हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ने भारत में ऐसा परफॉर्म किया जैसा अब तक के इतिहास में कोई भी फिल्म नहीं कर सकी. अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म की कमाई के 16 दिन के आंकड़े आ गए हैं.

Spider Man Brand New Day Box Office Day 16: बॉक्स ऑफिस के मैदान पर मौजूदा समय में जंग काफी रोचक हो गई है. दरअसल हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की शानदार कमाई के बीच साउथ और बॉलीवुड से दो-दो फिल्में रिलीज हुई हैं. इससे दर्शक बंटे हैं और सीधा असर स्पाइडर मैन के कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है. कहां फिल्म एक दिन में 15 से 30 करोड़ तक कमा ले जा रही थी अब शुक्रवार को उसकी कमाई घटकर 3.90 करोड़ रुपये की हो गई है.

फिल्म की इस कमाई को चिंताजनक तो नहीं कहा जाएगा. क्योंकि स्पाइडर मैन ने दो हफ्ते में ही बंपर कमाई कर के दिखा दी है. अब सवाल ये है कि क्या ये फिल्म सिनेमाघरों में 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा सकती है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में नेट कलेक्शन के मामले में 447.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 534.76 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. वहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अब तक के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म का ये कलेक्शन बहुत शानदार माना जा रहा है और इससे ये अंदाजा भी लग गया है कि आखिर स्पाइडर मैन का भारत में क्या गजब का क्रेज है.

ये भी पढ़ें- Malamaal Weekly 2: अब मालामाल वीकली के सीक्वल में हुई इन 2 एक्टर्स की एंट्री, इस खूंखार विलेन का बेटा भी शामिल

कितना हुआ स्पाइडर मैन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दुनियाभर में काफी तेजी से कलेक्शन किया है और अपनी कमाई से चौंका दिया है. फिल्म ने भारत में तो ताबड़तोड़ कमाई की ही है साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कम नहीं है. फिल्म ने 16 दिनों में दुनियाभर में 17,410 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म का ये कलेक्शन ही बता रहा है कि इस फिल्म का जलवा कैसा है. फिल्म ने औसतन दुनियाभर में हर दिन 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के दिखाई है. अब देखने वाली बात होगी कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाता है. हालांकि भारत में अब अन्य फिल्मों के हावी होने की वजह से इस फिल्म के 600 करोड़ तक पहुंचने पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More