Who Is Parastoo Ahmadi: 74 कोड़े, 2 साल का बैन… कौन हैं ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी, जिसे बिना हिजाब गाना पड़ा भारी
Who Is Parastoo Ahmadi: ईरान की 29 साल की सिंगर परस्तू अहमदी इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट करने के बाद उन्हें 74 कोड़ों की सजा और 2 साल के बैन का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद उनकी कहानी सुर्खियों में छा गई है.
ईरान की 29 वर्षीय सिंगर परस्तू अहमदी इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी गायकी से ज्यादा उन पर सुनाया गया सख्त फैसला है, जिसने मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
परस्तू अहमदी की बात करें, तो ईरान के माजंदरान प्रांत में जन्मी परस्तू ने शुरुआत में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन उनकी असली पहचान संगीत की दुनिया में बनी. आज वो लोगों के बीच एक चर्चित नाम हैं.
अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक ईरानी लोकसंगीत को नए रंग में पेश करने की कला ने उन्हें खास पहचान दिलाई. परस्तू म्यूजिक के ही लिए नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबंधों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
जानकारी के मुताबिक, महज 14 साल से ही परस्तू सोलपेज (लोक संगीत) और वॉइस ट्रेनिंग ले रही हैं. परस्तू का यूट्यूब चैनल है, जिसपर 70 हजार सबस्क्राइबर हैं, उनका ये चैनल साल 2024 में शुरू हुआ था. इस चैनल पर 16 वीडियोज हैं.



