Zindagi Na Milegi Dobara: ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, अभय देओल ने शेयर की अनदेखी यादें
Zindagi Na Milegi Dobara: बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शामिल 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर एक्टर अभय देओल ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं.
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'को 15 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अभय देओल ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही काफी भावुक कैप्शन भी लिखा है.
अभय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर के साथ बिताए कई यादगार पल देखने को मिले हैं. इन तस्वीरों ने फैंस को भी फिल्म के पुराने दिनों की याद दिला दी है.
फरहान अख्तर ने भी फिल्म के 15 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं है. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "15 साल... आज भी हर पल को जी रहे हैं." वहीं आखिरी तस्वीर पर लिखा था, "कुछ सफर हमेशा याद रहते हैं."
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' 15 जुलाई 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया था.



