आज की ताजा खबर LIVE: ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह जारी

आज की ताजा खबर LIVE: ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे. पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपनी सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक करेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 11 May 2026 05:49 AM (IST)

    ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह जारी

    उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम की स्थिति को लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद अधिकारियों ने चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से 12 और 13 मई को अपनी यात्रा के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया.इस चेतावनी में अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से अत्यंत ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम का अनुमान जताया गया है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और हिमपात का अनुमान जताया है.

  • 11 May 2026 03:39 AM (IST)

    गोंदिया हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें बंद

    महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी गईं.उन्होंने बताया कि विमानन कंपनियों ने इसके लिए तकनीकी और परिचालन संबंधी कारण बताए हैं.सूत्रों के अनुसार, विमानन कंपनियों द्वारा हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित करने का निर्णय पश्चिम एशिया में जारी संकट से जुड़ा हो सकता है.इस संकट ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है.हवाई अड्डे के निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा के अनुसार, इंडिगो और स्टार एअर ने तकनीकी एवं परिचालन संबंधी कारणों से गोंदिया से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं.उन्होंने बताया कि स्टार एअर ने 31 मई तक अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं जबकि इंडिगो ने एक मई से परिचालन बंद कर दिया है.

  • 11 May 2026 01:40 AM (IST)

    अब नहीं हंस पाएगा ईरान, ट्रंप ने दी हिसाब चुकता करने की धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा – ईरान 47 वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेल रहा था (देरी, देरी, देरी!), और फिर आखिरकार बराक हुसैन ओबामा के राष्ट्रपति बनने पर उसे ‘बड़ी सफलता’ मिली. वह न केवल उनके लिए अच्छे थे, बल्कि महान थे, वास्तव में उनके पक्ष में खड़े हुए, इज़राइल और अन्य सभी सहयोगियों को दरकिनार कर दिया, और ईरान को एक बड़ा और बहुत शक्तिशाली नया जीवन दिया. सैकड़ों अरब डॉलर, और 1.7 अरब डॉलर नकद, तेहरान में हवाई जहाज से भेजे गए, उन्हें चांदी की थाली में परोस दिए गए. वाशिंगटन, वर्जीनिया और मैरीलैंड के सभी बैंक खाली कर दिए गए – यह इतना अधिक पैसा था कि जब यह पहुंचा, तो ईरानी गुंडों को समझ नहीं आया कि इसका क्या करें. उन्होंने इतना पैसा पहले कभी नहीं देखा था, और न ही फिर कभी देखेंगे. इसे सूटकेस और थैलों में विमान से उतारा गया था, और ईरानियों को अपने भाग्य पर विश्वास नहीं हो रहा था. आखिरकार उन्हें सबसे बड़ा मूर्ख मिल गया, एक के रूप में. कमज़ोर और मूर्ख अमेरिकी राष्ट्रपति. हमारे नेता के रूप में वे एक आपदा थे, लेकिन सुस्त जो बाइडन जितने बुरे नहीं! 47 वर्षों से ईरानी हमें “गुमराह” करते रहे हैं, हमें इंतज़ार करवाते रहे हैं, सड़क किनारे बमों से हमारे लोगों को मारते रहे हैं, प्रदर्शनों को कुचलते रहे हैं, और हाल ही में 42,000 निर्दोष, निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला है, और हमारे अब फिर से महान बन चुके देश का मज़ाक उड़ाते रहे हैं. अब वे और नहीं हँसेंगे!

  • 11 May 2026 12:00 AM (IST)

    पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे. सोमनाथ के बाद पीएम मोदी वड़ोदरा जाएंगे. वहां शाम करीब 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले की आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में अगली सुनवाई होनी है. पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपनी सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक करेंगे. तमिलनाडु के नवनियुक्त सीएम विजय आज सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के विकास कार्यों और प्रशासनिक एजेंडे पर चर्चा कर सकते हैं. टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान की आज पुलिस हिरासत खत्म हो रही है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में एमाक्स क्यूरी को लेकर आज कोर्ट फैसला सुनाएगा. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 11,2026 12:00 AM IST

Follow Us