अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई, फिर संजय से शादी… करिश्मा कपूर के फैसले पर क्यों हैरान रह गए थे सुनील दर्शन?
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की अधूरी प्रेम कहानी एक बार फिर चर्चा में है. फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने दावा किया है कि सगाई टूटने के वक्त वह करिश्मा के घर पर मौजूद थे.
बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की प्रेम कहानी एक समय सबसे चर्चित रिश्तों में गिनी जाती थी. अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर दोनों की सगाई का ऐलान हुआ था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद यह रिश्ता टूट गया. तब से लेकर आज तक दोनों परिवारों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी है और ब्रेकअप की वजह कभी पब्लिक नहीं की. अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने इस रिश्ते को लेकर कई बातें साझा की हैं.
बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां अधूरी रह गईं, लेकिन अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की कहानी आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है. सुनील दर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘हां, मैंने भी प्यार किया है’ के दौरान उन्होंने अभिषेक और करिश्मा को करीब से देखा था. तब तक दोनों की शादी लगभग तय मानी जा रही थी. मेकर ने कहा कि दोनों का प्यार फिल्म ‘एक रिश्ता’ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही शुरू हो गया था.
शादी के फैसले से थे हैरान
साल 2002 में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया. फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जिस दिन सगाई टूटी, वह संयोग से करिश्मा के घर पर मौजूद थे. उनके मुताबिक, रिश्ता टूटने के बाद दोनों किस दौर से गुजरे, इसे बाहर का कोई व्यक्ति पूरी तरह नहीं समझ सकता. उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद करिश्मा बैंकॉक गईं और फिर अचानक उन्हें उनकी संजय कपूर से शादी की खबर मिली, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया.
बॉलीवुड का सबसे चर्चित रिश्ता
उनके मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी और उनके रिश्ते में तनाव साफ नजर आता था. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि किसी भी रिश्ते के अंदर क्या चल रहा होता है, इसे बाहर का व्यक्ति पूरी तरह नहीं समझ सकता. अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता अपने समय में बॉलीवुड का सबसे चर्चित रिश्ता था. सगाई टूटने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- टीजर-पोस्टर का दौर खत्म! रणबीर-आलिया की लव एंड वॉर के लिए भंसाली ने बनाया मास्टर प्लान
2003 में की थी करिश्मा ने शादी
अभिषेक ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की, जबकि करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी रचाई. बाद में करिश्मा और संजय का रिश्ता भी टूट गया और दोनों का तलाक हो गया. करिश्मा कपूर की संजय कपूर से शादी पर भी सुनील दर्शन ने ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि अब संजय इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बच्चे हैं, इसलिए इस बारे में बोलने का अधिकार सिर्फ करिश्मा को है. हालांकि उन्होंने बताया कि करिश्मा बचपन से ही संजय के परिवार को जानती थीं और शादी के बाद उन्होंने खुद को नए माहौल में ढालने की पूरी कोशिश की थी.
संजय को पड़ा दिल का दौरा
फिल्ममेकर सुनील दर्शन का मानना है कि करिश्मा दिल्ली के उस माहौल में पूरी तरह सहज नहीं हो पाईं, क्योंकि वह पहले से बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं और शादी के बाद सामान्य पारिवारिक जीवन जीना चाहती थीं. करिश्मा कपूर ने संजय से शादी की थी, दोनों के दो बच्चे हैं, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया. बाद में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की. जून 2025 में इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.




