Drishyam 3 Trailer: अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का है…अजय देवगन की मुश्किल बढ़ाने आए जयदीप अहलावत

Drishyam 3 Trailer: अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का है…अजय देवगन की मुश्किल बढ़ाने आए जयदीप अहलावत

Drishyam 3 Trailer: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस बार विजय सालगांवकर की मुसीबत बढ़ाने के लिए जयजीप अहलावत भी मैदान में हैं.

Drishyam 3 Trailer: ‘दृश्यम’ के पिछले दोनों पार्ट को लोगों क खूब प्यार मिला. विजय सालगांवकर के किरदार में कैसे अजय देवगन अपनी रची कहानी से हर किसी को गुमराह करते हैं, वो फिल्म का सबसे बड़ हाइलाइट था. हालांकि, अब इस कहानी का अंत होने जा रहा है. अगले महीने ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. उससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो काफी जबरदस्त लग रहा है.

2 मिनट और 49 सेकेंड का ये ट्रेलर डायलॉग से भरपूर है. ट्रेलर सौरभ शुक्ला के डायलॉग से शुरू होता है. तब्बू उनसे पूछती हैं कि अगर आपको विजय की कहानी का सीक्वल लिखना हो, तो आपके हिसाब से इस बार क्या करेगा विजय? इसपर सौरभ शुक्ला कहते हैं, “विजय क्या करेगा, क्या नहीं करेगा, ये या तो विजय जानता है या तो अल्लाह जानता है.” आगे विजय के किरदार में अजय देवगन नजर आते हैं. उनका किरदार एक बार फिर से काफी दमदार लग रहा है.

मीरा देशमुख को इंसाफ नहीं, बदला चाहिए

एक जगह पर अजय देवगन का एक डायलॉग है, जहां पर वो कहते हैं, “अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का बन चुका है.” दूसरी तरफ मीरा देशमुख के किरदार में तब्बू विजय से अपने बेटे सैम की मौत का बदला लेने के लिए हर कोशिश कर रही हैं. हालांकि, ट्रेलर में मीरा देशमुख कहती हैं कि उन्हें इंसाफ नहीं चाहिए, बल्कि बेटे की मौत का बदला चाहिए. उनके इस डायलॉग से लग रहा है कि ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

‘दृश्यम 3’ ट्रेलर

प्रकाश राज भी ट्रेलर में दिखे हैं. वो मीरा देशमुख के वकील का किरदार निभा रहे हैं. उनका भी एक डायलॉग है. वो विजय को लेकर कहते हैं, “अनपढ़ है बेवकूफ नहीं, इसे हल्के में लेने की गलती मैं नहीं कर सकता.” हालांकि, ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि विजय के लिए सबसे ज्यादा मुश्किलें जयदीप अहलावत पैदा करेंगे, वो क्राइम ब्रांच के एसपी का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में अजय को टक्कर देते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

बिग बॉस 20 में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?

2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री

‘दृशयम 3’ रिलीज डेट

अब क्या विजय का खेल खत्म हो जाएगा, इसका पता फिल्म रिलीज के बाद ही चलेगा. ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने इस फिल्म को ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ नाम दिया है. इससे जाहिर है कि ये इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है. अब देखना होगा कि मेकर्स किस तरह इस कहानी का अंत करते हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More