Ramayana: 100 करोड़ की फीस लेने से इनकार, यश ने ‘रामायण’ मेकर्स के सामने रखी ऐसी डिमांड

Ramayana: 100 करोड़ की फीस लेने से इनकार, यश ने ‘रामायण’ मेकर्स के सामने रखी ऐसी डिमांड

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में यश भी नजर आने वाले हैं. अब ऐसी खबर है कि यश ने इस फिल्म के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया है. फीस के बदले मेकर्स के सामने उन्होंने एक डिमांड रखी है.

Yash And Ranbir Kapoor Ramayana: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. अब लोगों की नजर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ पर है. इसमें वो और रणबीर कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं. ये दो पार्ट की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रावण का रोल करने के साथ-साथ यश इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं. अब खबर है कि यश खुद ही साउथ इंडिया में ‘रामायण’ को डिस्ट्रीब्यूट करने की भी तैयारी कर रहे हैं.

रिपोर्ट की मानें तो यश ने ‘रामायण’ के मेकर्स से फीस के बदले साउथ इंडिया के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मांगे हैं. दरअसल, पहले ऐसी खबर थी कि यश को एक पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है. इस हिसाब से देखें तो दो पार्ट के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपये होती है. पर अब उन्होंने ये फैसला किया है कि वो इस फिल्म के लिए एक्टिंग की फीस नहीं लेंगे. वो चाहते हैं कि इसके बदले उन्हें साउथ इंडिया में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने के राइट्स दे दिए जाएं.

कहां कौन कर रहा डिस्ट्रीब्यूट?

अभी कुछ तय नहीं हुआ, लेकिन अगर उन्हें डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मिल जाते हैं और ‘रामायण‘ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो यश 100 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा पैसा इस फिल्म के जरिए छाप सकते हैं. बता दें कि विदेशों में सोनी एंटरटेनमेंट ‘रामायण’ को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि भारत में करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के जिम्मे डिस्ट्रीब्यूशन का काम है. वहीं अब जो खबर है कि यश साउथ इंडिया के राइट्स की डिमांड कर रहे हैं, तो इससे ये भी पता चलता है कि करण जौहर के पास सिर्फ नॉर्थ इंडिया के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हैं, पूरे भारत के नहीं.

ये भी पढ़ें-

बिग बॉस 20 में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?

2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री

‘टॉक्सिक’ से डिस्ट्रीब्यूशन वर्ल्ड में यश

यश ने ‘टॉक्सिक’ के जरिए ही डिस्ट्रीब्यूशन की दुनिया में कदम रखा है. उन्होंने अपनी इस फिल्म को खुद को ही अपनी कंपनी मॉन्सटर माइंड क्रिएशन के जरिए सिर्फ कर्नाटक में डिस्ट्रीब्यूट किया था. अब अगर यश को ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मिल जाते हैं, तो उनका डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस पूरे साउथ इंडिया में फैल जाएगा.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More