अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, हीरो नहीं विलेन बनकर मचाई थी तबाही, बॉक्स ऑफिस पर छापे थे 650 करोड़
अक्षय कुमार के बर्थडे के मौके पर बात उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म की, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था. उस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
Akshay Kumar Highest Grossing Movie: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार पिछले साढ़े तीन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 1991 में राज एन. सिप्पी के डायरेक्शन बनी फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. डेब्यू के बाद अक्षय ने एक्शन, रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक, लगभग हर जॉनर की फिल्में की हैं. वो 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. ज्यादातर फिल्मों में तो वो हीरो ही रहे, लेकिन कुछ फिल्मों में वो नेगेटिव रोल में भी दिखे.
अक्षय कुमार के करियर की जो सबसे बड़ी फिल्म है, उसमें भी उन्होंने विलेन का ही किरदार निभाया था. लोगों का उनका अंदाज काफी पसंद आया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. आज यानी 9 सितंबर को अक्षय का बर्थडे है. वो अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर चलिए जानते हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में.
रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ‘2.0’, जिसे एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था. ये एक साई-फाई एक्शन फिल्म थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. ये साल 2010 की फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वल थी. ‘2.0’ में रजनीकांत ने लोड रोल प्ले किया था. वहीं अक्षय नेगेटिव किरदार में दिखे थे. उन्होंने पक्षी राजन नाम के एक पक्षी विज्ञानी का कैरेक्टर प्ले किया था, जो पूरे शहर में तबाही मचा देता है. फिर उसका सामना रजनीकांत के कैरेक्टर चिट्टी से होता है.
सैकनिल्क के अनुसार ‘2.0’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. अक्षय की किसी भी फिल्म ने अब तक इससे ज्यादा कमाई नहीं की है. ये उनकी सबसे बड़ी फिल्म है.
ये भी पढ़ें-
बिग बॉस 20 में पहले ही हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! कौन होगा बेघर?
2005 में जीता फेम गुरुकुल, फिर कहां गायब हो गए थे काजी तौकीर, अब बिग बॉस में हुई एंट्री
एक बार फिर विलेन के रोल में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक बार फिर से विलेन के रोल में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं. 11 सितंबर को प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ थिएटर्स में दस्तक दे रही है. इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार एक साथ नजर आने वाले हैं. सैफ हीरो के किरदार में हैं, तो वहीं अक्षय नेगेटिव रोल में हैं. वो साइको किलर का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. देखना होगा कि इस बार वो कैसा कमाल दिखाते हैं.




