Alliance Winner: अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़ मिनी माथुर ने जीती ‘Alliance’ की ट्रॉफी, 50 लाख की प्राइज मनी की अपने नाम

Alliance Winner: अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़ मिनी माथुर ने जीती ‘Alliance’ की ट्रॉफी, 50 लाख की प्राइज मनी की अपने नाम

Alliance Winner Name: कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है. रियलिटी शो की ओजी होस्ट मानी जाने वाली मिनी माथुर ने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की है.

Alliance Winner Name: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के पहले एडवेंचर-कैप्टिव रियलिटी शो अलायंस को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया है. हफ्तों तक चले हाई-स्टेक्स टास्क, आपसी स्ट्रेटेजी और ड्रामे के बाद मशहूर होस्ट व एक्ट्रेस मिनी माथुर ने ‘अलायंस’ के पहले सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. मिनी माथुर ने फिनाले के ग्रैंड टास्क में अली गोनी (Aly Goni) और सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी (Ruhee Dosani) को करारी शिकस्त देते हुए 50 लाख रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी पर अपना कब्जा जमाया.

फिनाले की रेस बहुत दिलचस्प थी. अली गोनी पहले ही ‘एस ऑफ द वीक’ बनकर सीधे फाइनलिस्ट बन चुके थे. लेकिन बाकी चार कंटेस्टेंट्स- रूही दोसानी, मिनी माथुर, नीति टेलर और कुशाल टंडन के बीच फिनाले में जगह बनाने के लिए कांटे की टक्कर हुई. सेमी-फाइनल के हेड-टू-हेड चैलेंज में मिनी माथुर ने टीवी एक्टर कुशाल टंडन को हराया, जबकि रूही दोसानी ने नीति टेलर को धूल चटाई. इसी के साथ अली गोनी के साथ मिनी और रूही टॉप-3 फाइनलिस्ट बने.

पूर्व कंटेस्टेंट्स की वापसी से मचा भारी बवाल

ग्रैंड फिनाले एपिसोड में तब बड़ा ट्विस्ट आया जब घर से बेघर हो चुके एक्स-कंटेस्टेंट्स ने दोबारा एंट्री ली और बचे हुए खिलाड़ियों पर तीखे सवालों के तीर चलाए. डेजी शाह ने वंशज सिंह पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि उन्होंने शो में कोई योगदान नहीं दिया. वहीं, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि सीमा और सोहेल शो में सिर्फ छुट्टियां मनाने आए थे.

‘वॉल्ट’ टास्क में ऐसे पलटा मिनी माथुर ने पासा

50 लाख रुपये की प्राइज मनी वाले वॉल्ट को खोलने के लिए तीनों फाइनलिस्ट्स के बीच एक बेहद मुश्किल और बैलेंसिंग टास्क कराया गया. इसमें कंटेस्टेंट्स को बॉक्स से बॉल्स कलेक्ट करके ब्रिज बनाना था और फिर प्लेटफॉर्म पर तीन बॉल्स को बैलेंस करके वॉल्ट का सीक्रेट कोड हासिल करना था. जहां अली गोनी सिर्फ 2 कोड ही कलेक्ट कर पाए, वहीं मिनी माथुर ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से 3 कोड हासिल कर लिए और सीधे ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के बाद कुशाल टंडन ने मिनी को ‘Alliance की फर्स्ट लेडी’ कहकर बधाई दी.

डिग्निटी के साथ जीती ट्रॉफी

जीत की ट्रॉफी उठाने के बाद इमोशनल हुईं मिनी माथुर ने कहा,इन 6 हफ्तों में मैंने एक पूरी जिंदगी जी ली है. यह मेरा पहला कैप्टिव रियलिटी शो था. मैं यहां खुद को साबित करने आई थी. मुझे खुशी है कि मैंने यह ट्रॉफी डिग्निटी और ग्रेस के साथ जीती है. मुझे उम्मीद है कि मेरी इस जर्नी को देखकर देश की बाकी महिलाएं भी इंस्पायर होंगी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ेंगी.”

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More