आशा भोसले के जन्मदिन पर कुमार सानू हुए भावुक, लिखा- ‘उनकी कमी हमेशा खलेगी

आशा भोसले के जन्मदिन पर कुमार सानू हुए भावुक, लिखा- ‘उनकी कमी हमेशा खलेगी

आज यानी 9 सिंतबर को दिग्गज गायिका आशा भोसले जी का जन्म दिवस है. हालांकि, सिंगर अब हमारे बीच नहीं है. लेकिन इस दिन पर सिंगर कुमार सानू ने उन्हें याद किया है और भावुक पोस्ट शेयर किया है.

Asha Bhosle Birthday: हिंदी सिनेमा में अपनी मधुर आवाज का जादू चलाने वाली आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं. 12 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया, जिसने हर किसी को गमगीन कर दिया था. आज यानी 8 सितंबर को आशा भोसला का जन्मदिन होता है. इस दिन पर सिंगर कुमार सानू ने उन्हें याद किया है और भावुक श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सिर्फ आशा जी की बेमिसाल आवाज को ही याद नहीं किया, बल्कि उस शख्सियत को भी याद किया, जिसने दशकों तक संगीत की दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी.

कुमार सानू ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के संगीत में दिए गए असाधारण योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कुमार सानू ने आशा भोसले के लिए क्या-क्या लिखा है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: जब आसिफ खान ने बिग बॉस को लेकर कही थी बड़ी बात, अब शो में पहुंचने के बाद वायरल हुआ वीडियो

आशा भोसले को याद कर भावुक हुए कुमार सानू

कुमार सानू ने अपने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने उनके साथ इसी संगीत के सफर को शेयर किया और उन्हें करीब से जानने का मौका मिला. उनकी मौजूदगी की कमी हमेशा महसूस होगी. लेकिन उनका संगीत कभी हमसे दूर नहीं होगा. आशा जी, स्वर्ग में आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं.

आशा भोसले और कुमार सानू ने दिए गए यादगार गानें

कुमार सानू और आशा भोसले ने 1990 और 2000 के दशक में कई यादगार गानों में साथ अपनी आवाज दी थी. उनकी चर्चित जुगलबंदियों में फिल्म बेखुदी (1992) के गाने देख के ये रूमाल और खत मैंने तेरे नाम लिखा शामिल हैं. इसी फिल्म का मजेदार गाना मम्मी डैडी मेरी शादी करवा रहे हैं भी दोनों ने मिलकर गाया था. इसके अलावा दोनों ने बप्पी लाहिड़ी के संगीत से सजे फिल्म त्यागी के गाने मुझको तो कुछ कुछ होता है और कन्यादान के मैना बोल रही में भी अपनी आवाज दी थी. आशा भोसले की जयंती पर सुदेश भोसले, सोनी राजदान समेत फिल्म और संगीत जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More