विजय-तृषा कृष्णन की डेटिंग चर्चा पर कंगना का फूटा गुस्सा, बोलीं- महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना बंद करें
Kangana Ranaut Support Trisha Krishnan: कंगना रनौत साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के सपोर्ट में उतर आई हैं. दरअसल, तृषा और सीएम विजय को लेकर डेटिंग की खबरें चल रही थी, जिस पर कंगना ने लताड़ लगाई है.
Kangana Ranaut Support Trisha Krishnan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर जानी जाती हैं. वो अक्सर हर किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. कई बार तो अपने बयानों को लेकर एक्ट्रेस ट्रोल भी होती हैं. लेकिन इस बार कंगना साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के सपोर्ट में उतर आई हैं. जी हां, तृषा और सीएम विजय को लेकर लगातार डेटिंग की खबरें चल रही हैं. कई लोग तो तृषा को ट्रोल भी कर रहे हैं और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच कंगना ने तृषा का बचाव किया है और एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है.
कंगना ने बिना सीधे तौर पर त्रिशा का नाम लिए कहा, आपने तमिलनाडु में जो हुआ, वह देखा है. इसमें एक बेहद सम्मानित कलाकार और अभिनेत्री शामिल थीं और यह रिश्ता दोनों पक्षों के बीच था. लेकिन जब गाली-गलौज और किसी के चरित्र पर सवाल उठाने की बात आती है, तो हमेशा महिला को ही निशाना बनाया जाता है.
ये भी पढ़ें:आवाज़ में माटी की महक और गंगा की लहर, भारत रत्न भूपेन हजारिका को सुनें तो दिल हूम-हूम करता है
कंगना रनौत ने किया तृषा का बचाव
कंगना ने आगे आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में ऐसा होता है. कामकाजी महिलाओं, सफल महिलाओं, अभिनेत्रियों, नेताओं और सत्ता या किसी बड़े पद पर बैठी महिलाओं के चरित्र को निशाना बनाया जाता है, ताकि उन्हें कमजोर किया जा सके और नीचे गिराया जा सके.
उदयनिधि स्टालिन की त्रिशा पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, कावेरी जल विवाद और कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदाटू परियोजना के विरोध में तंजावुर में आयोजित डीएमके के एक प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा. बताया गया कि जब भीड़ ने तृषा का नाम लेना शुरू किया, तो उदयनिधि ने तमिल में एक टिप्पणी की, जिसका मोटे तौर पर मतलब था, पानी कहीं से आए या न आए, वहां पानी जरूर आना चाहिए. हालांकि, उन्होंने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि उनका इशारा कावेरी के पानी को लेकर था.
उदयनिधि की इस टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने उन पर सार्वजनिक मंच से एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक और आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी करने का आरोप लगाया. विवाद बढ़ने के बाद 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को उनके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया. उनके भाषण को लेकर मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.




