इधर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कमाए 100 करोड़, उधर दूसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट आ गया

इधर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कमाए 100 करोड़, उधर दूसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट आ गया

Mirzapur The Movie 2 Udpate: एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे ये पता चलता है कि आने वाले समय में हमें 'मिर्जापुर: द मूवी' का दूसरा पार्ट भी देखने को मिल सकता है.

Mirzapur The Movie 2 Udpate: सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, हर जगह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ छाई हुई है. इस फिल्म ने 4 दिनों में 109 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी लोगों को पसंद आ रहे हैं. दिव्येंदु, मुन्ना के रोल में अपने स्वैग से लोगों का दिल जीत रहे हैं. अली फजल भी एक बार फिर से गुड्डू पंडित के कैरेक्टर में ऑडियंस को भा रहे हैं, लेकिन जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उनके मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा. जवाब है- हां. ऐसा लगता है कि मेकर्स ने पहले से ही दूसरे पार्ट की तैयारी कर रखी है.

‘मिर्जापुर’ फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स के पास एक सीन भी तैयार है. जानकारी के अनुसार मेकर्स ने एक सीन शूट किया था, जिसे वो इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में ही दिखाना चाहते थे, लेकिन फिर मेकर्स ने अपना इरादा बदल दिया. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि एक एंड क्रेडिट सीन शूट किया गया था, लेकिन मेकर्स ने सोच-समझकर उसे पार्ट 2 के लिए बचाकर रखने का फैसला किया.

मेकर्स ने क्यों बदला फैसला?

रिपोर्ट में कहा गया कि शुरू में मेकर्स ने फैसला किया था वो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के आखिर में वो सीन दिखाएंगे और उससे आगे की कहानी के लिए भूमिका तैयार होनी थी. पर टीम को फिर ये लगा कि जब कहानी आगे बढ़ाई जाएगी, उस समय उस सीन का ज्यादा महत्व होगा. ऐसे में मेकर्स ने उस सीन को पोस्ट क्रेडिट सीन में नहीं दिखाया और बचाकर रख लिया.

ये भी पढ़ें-

AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?

सलमान खान के बिग बॉस 20 में कितना दम? जानिए 5 ताकत और पांच कमजोरियां

फिल्म को आगे बढ़ाने की प्लानिंग

इस खबर से जाहिर है कि प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्लानिंग फिल्म को आगे बढ़ाने की है. यानी आने वाले समय में हमें ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दूसरा पार्ट देखने को मिल सकता है. इसके अलावा फैंस को ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के चौथे सीजन का भी इंतजार है. मेकर्स ने चौथे सीजन से पहले सीरीज को फिल्म का रूप देकर बड़े पर्दे पर पेश कर दिया.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More