Box Office: बंटवारा 1947 से आवारापन 2 ने की तीन गुना ज्यादा कमाई! ओपनिंग डे पर दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच घमासान

Box Office: बंटवारा 1947 से आवारापन 2 ने की तीन गुना ज्यादा कमाई! ओपनिंग डे पर दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच घमासान

बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 फिल्म रिलीज हुई है. वहीं दूसरी तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 फिल्म सिनेमाघरों में आई है. आइए जानते हैं कि पहले दिन कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई कर रही है.

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ समय से हॉलीवुड और साउथ की फिल्में दबदबा बनाई हुई थीं. लेकिन अब एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की वापसी हो गई है. फिल्म की कमाई के शुरुआती रुझान के ताजा आंकड़े आ रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि साल 2026 की ये बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे रोचक जंग है. अपने दौर के दोनों ही बड़े स्टार्स की फिल्में आपस में टकराई हैं. जहां एक तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की आवारापन 2 का भी भौकाल देखने को मिल रहा है.

दोनों की कमाई के पहले दिन के आंकड़े आ गए हैं. शुरुआती रुझान में जहां एक फिल्म से निराशा हाथ लगी है वहीं दूसरी फिल्म ने कमाल के प्रदर्शन से हैरान कर दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर सनी देओल की फिल्म 8 करोड़ के आसपास की कमाई कर पा रही है वहीं इसके मुकाबले आवारापन 2 फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के चौंका दिया है. यानी कि इमरान हाशमी की फिल्म सनी पाजी की मूवी के मुकाबले अच्छे-खासे मार्जिन से आगे निकलती नजर आ रही है.

सनी देओल की बंटवारा 1947 की कमाई

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की पिछली कुछ फिल्मों का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है. उनकी फिल्म गदर 2 और बॉर्डर 2 ने काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया. अब उनकी फिल्म बंटवारा 1947 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई है. ऐसे में फिल्म से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स की उम्मीदें थीं. मगर इसके बाद भी ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करती नजर नहीं आई है. ये फिल्म 120-150 करोड़ के बजट में बनी बताई जा रही है. ऐसे में भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सिर्फ 8.34 करोड़ ही कमाए हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो बंटवारा 1947 का नेट कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 6.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 1.50 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में इसका ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये का हो पा रहा है जिसे बहुत कम नहीं कहा जा सकता तो बहुत ज्यादा भी नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के शो में गूंजे वायुसेना के शौर्य के किस्से, ऑपरेशन सफेद सागर की टीम संग IAF जवानों ने लगाए ठहाके

आवारापन 2 ने कितने कमाए?

वहीं आवारापन 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर अपनी कमाई से चौंका दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के मामले में 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 25.20 करोड़ कमा कर दिखा दिए. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 2 करोड़ कमाए. वहीं इस लिहाज से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये का हो गया.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More