Bigg Boss 20: आम्रपाली पैसों के लिए तू कितना गिरती जा रही है…बिग बॉस 20 में जाकर पछता रहीं आम्रपाली दुबे? छलका दर्द

Bigg Boss 20: आम्रपाली पैसों के लिए तू कितना गिरती जा रही है…बिग बॉस 20 में जाकर पछता रहीं आम्रपाली दुबे? छलका दर्द

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री आम्रापाली दुबे इस बार सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में हैं. अब उन्होंने शो के दौरान कहा कि आम्रपाली पैसे के लिए तू कितना गिरती जा रही है

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार मेकर्स ने बिग बॉस के घर में 16 कंटेस्टेंटे की एंट्री करवाई है. नए सीजन को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि घर में बवाल शुरू हो गया है. कई कंटेस्टेंट एक दूसरे से लड़ते भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच शो के तीसरे एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने कुछ ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर फैंस जरूर हैरान रह जाएंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि चंद रुपयों के लिए मैं कितनी गिरती जा रही हूं.

दरअसल बिग बॉस के घर में सुबह सुबह कंटेस्टेंट को जगाने के लिए गाना बजाने की रिवायत रही है. अब इस रूल से कई कंटेस्टेंट को परेशानी होती है. कई बार कंटेस्टेंट रात में सही से सो नहीं पाते, फिर भी गाना बजने पर उन्हें नींद छोड़कर उठना पड़ता है. इसी दर्द को अब आम्रपाली ने अपने अंदाज़ में बयान किया है.

ये भी पढ़ें: पहले ही हफ्ते 5 फीमेल कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार! लव गिल से लेकर आम्रपाली-कनिका तक कौन होगा बेघर?

मनोज तिवारी की बेटी से बोलीं ये बात

आम्रपाली दुबे किचन एरिया के पास मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और आसिफ खान से बात करती हुई दिखाई देती हैं. इस दौरान वो कहती हैं, “जैसे सुबह गाना बजने पर नाचती हूं मैं, नाचने के बस दो सेकेंड बाद मुझे लगता है कि आम्रपाली पैसे के लिए तू कितना गिरती जा रही है. तू वो ही आम्रपाली है, जिसको नींद आती होती थी अगर, गाना बज जाए क्या, प्रलय आ जाए तब भी नहीं उठती थी लड़की.”

इस दौरान आसिफ खान मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं, “लेकिन आज तू चंद रुपयों के लिए उठती है.” वो डांस करके भी दिखाते हैं. इस पर आम्रपाली कहती हैं, “चंद रुपयों के लिए उठते हैं.” इसी दौरान रीति तिवारी हंसते हुए कहती हैं, “क्या बोल जाते हो यार. चंद रुपयों के लिए आम्रपाली बिक गई.”

आम्रपाली और अरिश्फा की लड़ाई

तीसरे एपिसोड में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच खूब लड़ाई हुई. दरअसल आम्रपाली दुबे ने इशारों इशारों में अरिश्फा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि राज फिल्म के वक्त ये लोग पैदा ही नहीं हुए होंगे. फिर वो यंग डीएसए से कहती हैं, “यंग तुमने राज पिक्चर देखी है? तो यंग पूछते हैं, “क्यों क्या हो गया?” तो आम्रपाली कहती हैं ऐसे ही. इस पर अरिश्फा गुस्से में कहती हैं कि ऐसे ही नहीं, उन्होंने मुझे बच्चा बोल दिया तो फिर बात घुमा रही हैं. यहीं से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और फिर खूब बहस हुई.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More