कश्मीर की वादियों में पहुंचीं हिना खान, तस्वीरें शेयर कर पूछा- कैसी लग रही हूं?

कश्मीर की वादियों में पहुंचीं हिना खान, तस्वीरें शेयर कर पूछा- कैसी लग रही हूं?

एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें उनका देसी और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

Hina Khan Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने बुधवार, 9 सितंबर को अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिनमें वो बेहद हसीन दिख रही हैं. कश्मीर से उनका खास जुड़ाव भी रहा है और वो पहले भी कश्मीर से जुड़ी कई झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं.

तस्वीर में हिना खान हरे-भरे पेड़ों और पतझड़ के खूबसूरत माहौल के बीच नजर आ रही हैं, उन्होंने डार्क कलर का बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, जिसपर लाल, गुलाबी, सफेद और हरे रंग की बारीक कढ़ाई नजर आ रही है. आउटफिट का फ्लोरल और पैस्ले पैटर्न उनके लुक को और भी खास बना रहा है.

हिना ने अपने लुक को सिल्वर झुमके और खुले बालों के साथ पूरा किया है. हल्का मेकअप और चेहरे पर नजर आ रही मुस्कान उनके लुक में चार चांद लगा रही है. तस्वीरों में वो काफी कॉन्फिडेंट और खूबसूरत अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं.

पिछली बार एक्ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' में नजर आई थीं. वहीं आगे वो फिल्म 'वार्निंग 3' में पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ दिख सकती हैं. हालांकि फिल्म कब आएगी, इस पर कोई अपडेट नहीं है.