Actors To Tv Host: अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक… वो 9 बॉलीवुड स्टार्स, जो टीवी पर बने होस्ट

Actors To Tv Host: अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक… वो 9 बॉलीवुड स्टार्स, जो टीवी पर बने होस्ट

Actors To Tv Host: अजय देवगन अब टीवी में धमाल मचाने आ रहे हैं. वो जल्द 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करने वाले हैं. पर वो पहले एक्टर नहीं है, जो टीवी शो होस्ट कर रहे हैं. ये 8 एक्टर्स भी कर चुके हैं.

1. अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड एक्टर्स न सिर्फ बड़े पर्दे पर काम कर रहे हैं, बल्कि पिछले कुछ सालों में टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है. साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ उन्होंने अपना सफर शुरू किया था. एक बार फिर इसका मौजूदा 18वां सीजन लेकर वो लौट गए हैं.

3. सलमान खान: फिल्में तो फिल्में, टीवी पर एक्टर की वापसी का फैन्स को इंतजार रहता है. सबसे पहले 2008 में सेलिब्रिटी गेम शो 'दस का दम' को होस्ट किया. जिसके बाद 'बिग बॉस' में भी दिखे. एक्टर 2010 में सीजन 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और 20वें सीजन में भी होस्ट के तौर पर वापसी करने वाले हैं.

4. अजय देवगन: अब अजय देवगन भी 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट कर रहे हैं, जिन्होंने अनूप सोनी को रिप्लेस कर दिया है. 'क्राइम पेट्रोल 2026' नाम का यह नया सीजन 31 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा. साथ ही वो टेलीविजन होस्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे.

5. शाहरुख खान: साल 2007 में शाहरुख ने अमिताभ बच्चन की जगह 'कौन बनेगा करोड़पति' के तीसरे सीजन को होस्ट किया था. लेकिन बाद में बिग बी अगले ही सीजन में वापस लौट आए. बाद में शाहरुख ने 2008 में 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' और 2011 में 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' जैसे शो होस्ट किए.

7. फराह खान: 2004 में 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में सोनू निगम के साथ जज के तौर पर अपने टीवी सफर की शुरुआत की थी. इसके अलावा 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'जस्ट डांस' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे शोज में दिखी हैं. वहीं, 'बिग बॉस हल्ला बोल' और 'फराह की दावत' जैसे शो को होस्ट भी किया है.

8.करण जौहर: फिल्ममेकर ने 2004 में 'कॉफी विद करण' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन बाद में 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जैसे रियलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आए.

9. रितेश देशमुख: रितेश देशमुख ने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ टेलीविजन पर भी खास पहचान बनाई है. 2013 में 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' में जज के तौर पर टीवी डेब्यू किया. और बाद में 'यारों की बारात' और 'विक्टा का उत्तर' जैसे शो होस्ट किए. हाल ही में लॉकअप 2 को होस्ट करते हुए दिखे थे.