Dharmendra Ka Nidhan LIVE: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, करण जौहर ने की पुष्टि, पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंचा
Dharmendra Ka Nidhan LIVE: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है. जिसकी पुष्टि खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर दी है. साथ ही इस वक्त पूरा परिवार श्मशान घाट में है.
LIVE NEWS & UPDATES
-
एक युग का अंत: करण जौहर
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट लिखकर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है. एक बहुत बड़े मेगा स्टार. मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे…
-
श्मशान घाट पहुंचीं ईशा देओल
श्मशान घाट में लगातार परिवार के लोग जाते दिख रहे हैं. पर दिग्गज एक्टर की तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया. सनी देओल और बॉबी के बाद ईशा देओल भी श्मशान घाट जाती दिखाई दीं.
View this post on Instagram -
श्मशान घाट पहुंचे अमिताभ बच्चन और आमिर खान
देओल परिवार के श्मशान घाट पहुंचने के बाद ही बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं. उनके घर और श्मशान घाट में लगातार कई हस्तियां पहुंच रही हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि निधन पर परिवार की बोलेगा.
View this post on Instagram -
श्मशान घाट पहुंचा पूरा देओल परिवार
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच सनी विला में अचानक गहमा गहमी तेज़ हो गईं. उनके घर के परिसर के अंदर एक एंबुलेंस को जाते देखा गया था. इसी बीच पूरे देओल परिवार को श्मशान घाट में देखा गया है. जहां सनी और बॉबी देओल की गाड़ियां भी अंदर ही हैं.
Dharmendra Ka Nidhan LIVE: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. जिसकी पुष्टि खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर कर दी. साथ ही इस वक्त पूरा परिवार श्मशान घाट में है.
Published On - Nov 24,2025 1:32 PM IST



