Drishyam 3: दृश्यम 2 को लेकर इनसिक्योर थीं तब्बू, अब तीसरे पार्ट पर बात करते हुए फिल्म के चौथे पार्ट पर भी दे डाला बड़ा हिंट
दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को फैंस की तरफ से मिक्स्ड व्यूज मिल रहे. इस फिल्म के अब तक के दोनों पार्ट्स सक्सेसफुल रहे हैं. वहीं अब तीसरा पार्ट कुछ दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
सकस्सेफुल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर फैंस के बीच भारी उत्सुकता नजर आ रही है. इस फिल्म को फैंस काफी पसंद करते आए हैं. पहले और दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. अब दृश्यम 3 अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर देख फैंस के मिक्स्ड व्यूज आ रहे हैं. लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिल्म की उसी पुरानी कहानी को बार-बार भुनाया जा रहा है और इसमें ज्यादा कुछ नयापन नजर नहीं आ रहा है.
दृश्यम 3 फिल्म में एक बार फिर से तब्बू का किरदार उसी टोन का नजर आ रहा है जैसा पहले देखने को मिला था. फिल्म में अगर कुछ नयापन है तो वो तो बस जयदीप अहलावत का किरदार है. इस किरदार ने जरूर ही दर्शकों के मन में रोचकता पैदा की है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म आगे क्या कमाल कर के दिखाती है. फिलहाल तब्बू ने फिल्म के तीसरे पार्ट पर और चौथे पार्ट की संभावनाओं पर भी बात की है.
तब्बू ने क्या कहा?
तब्बू ने बताया- ”जब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा था उस दौरान पैनडेमिक का समय चल रहा था. वहीं फिल्म का मलयालम वर्जन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका था. मेरे दोस्त ही इस बारे में बोलते थे कि ये आ चुकी है तुम लोगों की पिक्चर कौन देखने जाएगा. ये मेरे लिए भी चिंताजनक था और मुझे भी सोचने पर मजबूर कर दिया था कि शायद कोई भी इस फिल्म को देखने के लिए नहीं जाएगा. मैं तो बस यही देखना चाहती थी कि क्या वाकई में इस फिल्म को कोई भी नहीं देखेगा. मेरे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ द्वंद चल रहा था.” तब्बू को ऐसा भी लग रहा था कि पैनडेमिक के दौर में इस फिल्म का रिलीज किया जाना भी कहीं फिल्म के लिए नेगेटिव ना पड़ जाए.
तब्बू ने दृश्यम 4 पर दिया अपडेट
एक्ट्रेस तब्बू ने इसके बाद फिल्म के चौथे पार्ट पर भी अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि- फिल्म में मेरे इंटेंस कैरेक्टर और इमोशनल रेंज के अलावा जो रोचकता इस फिल्म को लेकर लोगों में थी वो मेरे लिए किसी खजाने से कम नहीं. मैं तब तक इस फिल्म फ्रेंचाइजी को गुड बॉय नहीं कह सकती हूं जब तक कुमार जी और अभिषेक हमें पेपर पर लिखकर नहीं दे देते कि अब ये फिल्म कभी भी नहीं बनेगी. तभी हमें इस बात का विश्वास होगा. नहीं तो क्या पता कुमार जी (प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक) हमें कॉल करें और कहें- अभिषेक जी ने चौथे पार्ट के लिए एक शानदार आइडिया निकाल लिया है.
दृश्यम द कन्क्लूजन फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं वहीं उनके अपोजिट श्रिया सरन नजर आई हबैं. इसके अलावा फिल्म में तब्बू जयदीप अहलावत, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, प्रकाश राज नजर आएंगे. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.




