Akshay Kumar Movie: ‘गोलमाल 5’ ही नहीं, साथ में एक और फिल्म ला रहे हैं अक्षय कुमार-रोहित शेट्टी

Akshay Kumar Movie: ‘गोलमाल 5’ ही नहीं, साथ में एक और फिल्म ला रहे हैं अक्षय कुमार-रोहित शेट्टी

Akshay Kumar Movie: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी 'गोलमाल 5' के अलावा भी साथ में एक फिल्म करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने दी है.

Akshay Kumar Movie: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से जमकर बधाइयां मिलीं. हालांकि, डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस मौके पर एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिससे दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. दोनों एक साथ एक नई फिल्म पर काम करने जा रहे हैं. रोहित ने अक्षय को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया. उसी पोस्ट में उन्होंने ये बात साझा की.

दरअसल, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी इस समय ‘गोलमाल 5’ पर काम कर रहे हैं. ये पहली बार है जब अजय देवगन स्टारर इस पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय की एंट्री हुई है. वो विलेन के रोल में दिखने वाले हैं. रोहित ने ‘गोलमाल 5’ से ही जुड़ी एक तस्वीर शेयर की. रोहित ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे अक्षय कुमार.”

साथ में एक और फिल्म

रोहित शेट्टी ने आगे कहा, “साथ में एक और फिल्म. बहुत जल्द.” रोहित ‘गोलमाल 5’ में अक्षय की एंट्री का पहले ही ऐलान कर चुके हैं. इससे ऐसा लगता है कि वो यहां किसी दूसरी फिल्म की बात कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने उस फिल्म को लेकर अभी जानकारी शेयर नहीं की है. देखना होगा कि कब तक पिक्चर का ऐलान होता है.

Akshay Kumar Rohit Shetty Movie

रोहित शेट्टी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट

2027 में आएगी ‘गोलमाल 5’

फिलहाल फैंस को ‘गोलमाल 5’ का इंतजार है, क्योंकि इसमें अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में अजय देवगन की मुसीबत बढ़ाएंगे और कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. मेकर्स ने अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि साल 2027 में ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे सकती है. ये पहली बार नहीं है जब अक्षय और रोहित साथ में काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

34वें दिन बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को किया ढेर, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

कालीन भैया के 70mm भौकाल पर 250 करोड़ का दावा, जानिए वायरल बजट का सच

साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को भी रोहित शेट्टी ने ही डायरेक्ट किया था. ये फिल्म रोहित की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है. अजय देवगन की ‘सिंघम’ भी इसी फ्रेंचाइजी का पार्ट है. ऐसा में ‘सिंघम 3’ में भी अक्षय ने अपने सूर्यवंशी के किरदार डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रोल में कैमियो किया था.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More