India vs West Indies Live, 1st Test, Day3: पहले सेशन का खेल पूरा, भारत ने झटके 5 विकेट

India vs West Indies Live, 1st Test, Day3: पहले सेशन का खेल पूरा, भारत ने झटके 5 विकेट

भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दो दिन टीम इंडिया के नाम रहे. अब तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है.

LIVE Cricket Score & Updates

  • 04 Oct 2025 11:34 AM (IST)

    IND vs WI: पहले सेशन का खेल पूरा

    तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल पूरा हो गया है. वेस्टइंडीज ने 66 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. वह अभी भी 220 रन पीछे है. वहीं, टीम इंडिया को पारी से जीत के लिए सिर्फ 5 विकेट चटकाने हैं.

  • 04 Oct 2025 11:17 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: 50 रन के पार

    वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. जस्टिन ग्रीव्स और एलिक अथानाजे फिलहाल क्रीज पर हैं.

  • 04 Oct 2025 11:09 AM (IST)

    IND vs WI: आधी टीम पवेलियन लौटी

    वेस्टइंडीज ने 46 रन पर 5वां विकेट भी गंवा दिया है. वह अभी तक 240 रन पीछे है. टीम इंडिया ने मुकाबले में पकड़ मजबूत कर ली है.

  • 04 Oct 2025 10:54 AM (IST)

    India vs West Indies: रोस्टन चेज हुए आउट

    वेस्टइंडीज की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई है. उसने 35 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान रोस्टन चेज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

  • 04 Oct 2025 10:48 AM (IST)

    IND vs WI: ब्रेंडन किंग भी हुए आउट

    वेस्टइंडीज ने 34 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. ब्रेंडन किंग भी पवेलियन लौट गए हैं. ये सफलता भी जडेजा को मिली है.

  • 04 Oct 2025 10:19 AM (IST)

    India vs West Indies: भारत को दूसरी सफलता

    टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरा झटका भी दे दिया है. जॉन कैंपबेल 14 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बन गए हैं.

  • 04 Oct 2025 10:04 AM (IST)

    IND vs WI: भारत को मिली पहली सफलता

    वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट गंवा दिया है. तेजनारायण चंद्रपॉल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. ये विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किया है.

  • 04 Oct 2025 09:51 AM (IST)

    Ind vs WI 1st Test: पहले विकेट की तलाश

    वेस्टइंडीज ने शुरुआती 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया पहले विकेट की तलाश में है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं.

  • 04 Oct 2025 09:31 AM (IST)

    India vs West Indies: तीसरे दिन का खेल शुरू

    अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. भारतीय टीम ने अपनी पारी को घोषित कर दिया है. ऐसे में दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के साथ होगी.

  • 04 Oct 2025 09:19 AM (IST)

    IND vs WI: टीम इंडिया ने घोषित की पारी

    टीम इंडिया ने तीसरे दिन बल्लेबाजी ना करने का फैसला किया और पारी को घोषित कर दिया है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए हैं. रवींद्रजडेजा104 रन औरवॉशिंगटनसुंदर9 रन बनाकरनाबाद रहे हैं. अब भारतीय टीम की नजर वेस्टइंडीज को जल्द से जल्द ऑलआउट करने पर है.

  • 04 Oct 2025 09:17 AM (IST)

    Ind vs WI Live Score: बड़ी बढ़त की ओर भारत

    टीम इंडिया ने अभी तक 286 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है. तीसरे दिन भारतीय टीम इसे और बड़ी करना चाहेगी ताकी उसे फिर से बल्लेबाजी के लिए ना आने पड़े.

  • 04 Oct 2025 08:32 AM (IST)

    Team India: जडेजा- सुंदर पर सभी की नजर

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर रहे थे. तीसरे दिन ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के स्कोर को आगे बढ़ाएंगे. रवींद्र जडेजा 104 रन और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर नाबाद हैं.

  • 04 Oct 2025 08:13 AM (IST)

    IND vs WI: पहले दो दिन भारत के नाम

    अहमदाबाद टेस्ट मैच अभी तक टीम इंडिया के नाम रहा है. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 162 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम अभी तक 5 विकेट खोकर 448 रन बना चुकी है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर अपनी बढ़त को 286 रन तक पहुंचा दिया है. वहीं, रवींद्र जडेजा शतक बनाकर अभी भी नाबाद हैं.

India vs West Indies Live, 1st Test Match at Ahmedabad, Day 3 Latest Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. खेल के शुरुआती दो दिन भारतीय टीम के नाम रहे. पहले दिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और फिर दूसरे दिन बल्लेबाज छाए रहे. अब तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों पर सभी की नजर है.

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी और 162 रन पर ही ढेर हो गई. इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन 2 विकेट खोकर 121 रन बनाए थे और फिर दूसरे दिन उसने इस स्कोर में 3 विकेट गंवाकर 327 रन जोड़ते हुए वेस्टइंडीज पर अपनी बढ़त को 286 रन तक पहुंचा दिया. यानी मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के शतकों की मदद से 5 विकेट खोकर 448 रन बनाए और पारी घोषित कर दी.

Published On - Oct 04,2025 8:07 AM IST