Janhvi: ‘राका’ के बाद साउथ फिल्में नहीं करेंगी जान्हवी कपूर? करियर के लिए लिया बड़ा फैसला!
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों पर लगातार काम कर रही हैं. बल्कि साउथ पिक्चरों का भी हिस्सा हैं. अभी अल्लू अर्जुन के प्रोजेक्ट से नाम जुड़ रहा है. पर क्या अब बड़ा फैसला ले लिया है?
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पिछले लंबे वक्त से कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. कभी साउथ फिल्मों में दिखतीं, तो कभी बॉलीवुड में. पर अपने परफॉर्मेंस से कुछ खास फैन्स को इम्प्रेस नहीं कर पाई हैं. अगर बात साउथ फिल्मों की करें तो एक्ट्रेस को जिस तरह राम चरण की ‘पेद्दी’ में पेश किया गया था. लोगों ने उस पर सवाल उठाए और उस बात के लिए मेकर्स ने भी अपनी गलती मानी. खैर, उससे पहले जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ में दिखी थीं, पर वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. अब एक्ट्रेस का नाम अल्लू अर्जुन की ‘राका’ से जुड़ रहा है. पर ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस अब साउथ फिल्मों में काम करती नहीं दिखेंगी.
हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिसमें कहा गया कि जान्हवी कपूर अपने साउथ फिल्म करियर को लेकर बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो अल्लू अर्जुन और एटली की आने वाली फिल्म ‘राका’ का हिस्सा हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि ‘राका’ के अलावा, जान्हवी कपूर ने फिलहाल साउथ का कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है. माना जा रहा है कि फिल्म ‘पेद्दी’ के एक्सपीरियंस ने उनके इस फैसले पर असर डाला है.
अब क्या चाहती हैं जान्हवी कपूर?
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि जान्हवी कपूर ‘देवरा’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अब मजबूत और एक्टिंग की गुंजाइश वाले रोल करना चाहती हैं. वो अब सिर्फ ग्लैमरस हीरोइन बनकर नहीं रहना चाहती हैं. जैसा कि इन दोनों ही फिल्मों में उन्हें दिखाया गया है. फिलहाल एक्ट्रेस अपना पूरा ध्यान हिंदी प्रोजेक्ट्स पर लगा रही हैं. वहीं, साउथ फिल्में साइन करने की कोई जल्दबाजी में नहीं दिख रही हैं. हालांकि, वो कब तक साउथ फिल्में नहीं करेंगी, इसे लेकर कोई भी बड़ा अपडेट खुद उनकी तरफ से नहीं दिया गया है. बल्कि यह महज एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वो ऐसा कुछ सोच रही हैं.
‘पेद्दी’ में लोगों को लगा था कि जान्हवी कपूर को कोई स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर सौंपा जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ. साथ ही जितनी उम्मीद थी फिल्म ने उससे भी कम कमाई की. बात जान्हवी कपूर के हिंदी प्रोजेक्ट्स की करें तो उन्होंने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ में काम किया था. अब देखना होगा कि किस फिल्म में नजर आती हैं.




