Toxic Box Office: चौथे दिन धड़ाम से गिरी यश की ‘टॉक्सिक’, कमाई में हुआ तगड़ा नुकसान, अब बजट निकालने से कितनी दूर?

Toxic Box Office: चौथे दिन धड़ाम से गिरी यश की ‘टॉक्सिक’, कमाई में हुआ तगड़ा नुकसान, अब बजट निकालने से कितनी दूर?

Toxic Box Office: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर जितनी सॉलिड शुरुआत की थी, दूसरे और तीसरे दिन बिजनेस बुरी तरह गिर गया है. खासकर चौथे दिन भी कारोबार में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है.

Toxic Box Office: अब यश की थिएटर्स में वापसी हो गई है. उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए भी 4 दिन पूरे हो गए हैं. साथ ही फिल्म ने जैसी शुरुआत की थी, उम्मीद की जा रही थी आने वाले वक्त में अच्छे से कारोबार करेगी. पर वीकेंड में भी यश की फिल्म की कमाई नहीं बढ़ पाई है. जी हां, शनिवार को ‘टॉक्सिक’ ने जितने कमाए हैं, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए है. क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि वीकेंड में फिर से फिल्म को फायदा होगा. खैर, अबतक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से इस पिक्चर ने 254.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. साथ ही चौथे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 24.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. यश की ‘टॉक्सिक’ ने शनिवार को न सिर्फ 24.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बल्कि टोटल 17,612 शोज बुक हुए हैं. इसी के साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 227.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. साथ ही नेट कमाई 190.45 करोड़ रुपये हो गई है. बात ओवरसीज कलेक्शन की करें तो यश की ‘टॉक्सिक’ ने बीते दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, फिल्म ने वहां से टोटल 27.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कमाई अब 254.75 करोड़ रुपये हो गया है.

शनिवार को फिल्म का कितना कलेक्शन गिरा?

दरअसल यश की ‘टॉक्सिक’ के बीते दिन कलेक्शन में 9.9 परसेंट की कमी आ गई है. खैर, फिल्म ने भारत से 24.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जहां फिल्म के टोटल शोज 17,612 रहे हैं, तो वहीं 24.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी रेट रहा है. साथ ही फिल्म ने हिंदी से 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि, 6.60 करोड़ रुपये कन्नड़ से कमा लिए हैं. जबकि, 15 लाख रुपये ‘टॉक्सिक’ से छाप लिए हैं. बात तमिल की करें, तो पिक्चर ने 75 लाख छाप लिए हैं. वहीं, 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘टॉक्सिक’ का अनुमानित बजट लगभग 500 से 600 करोड़ रुपये बताया गया है. अगर अभी तक के के कलेक्शन को देखें, तो फिल्म ने काफी कम कमाई की है. जी हां, यश की फिल्म को जैसे-तैसे 500 करोड़ तक पहुंचना होगा. और वो होना तभी पॉसिबल है, जब संडे को फिल्म अच्छी कमाई करने में कामयाबी हासिल कर पाए. अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो फिर चीजें यहां से संभालनी मुश्किल हो जाएंगी. दरअसल इस फिल्म पर KVN प्रोडक्शंस और यश ने मिलकर पैसे लगाए हैं. जबकि, गीतू मोहनदास ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. देखना होगा वीक डेज से पहले फिल्म कितना कारोबार कर पाती है?

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More