Junior NTR: पेट डॉग की मौत से टूटे जूनियर एनटीआर, कब्र पर पौधा लगाकर दी आखिरी विदा
Junior NTR: जूनियर एनटीआर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर के पालतू डॉग बघीरा का निधन हो गया है. इसकी जानकारी जूनियर एनटीआर ने दी है और एक भावुक पोस्ट भी लिखा है.
Junior NTR: साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने हाल ही में कंधे की चोट की सर्जरी कराई है. इस बीच उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल, जूनियर एनटीआर के पालतू कुत्ते बघीरा का निधन हो गया है. इस बात की जानकारी खुद एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर बघीरा के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की कब्र पर एक पौधा भी लगाया और उसे अपना परिवार बताया है.
बुधवार को जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर बघीरा के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं. उन्होंने लिखा, “बघीरा, तुम मेरी जिंदगी में एक साथी बनकर आए थे और धीरे-धीरे परिवार का हिस्सा बन गए. तुमने अपने प्यार, वफादारी, शरारत और उस खास सुकून से मेरी जिंदगी के दिन खूबसूरत बना दिए, जो सिर्फ तुम ही दे सकते थे. तुम्हारी कमी से एक ऐसी खामोशी महसूस हो रही है, जो बहुत बड़ी है, लेकिन तुम्हारे पीछे छूटे प्यार का एहसास भी उतना ही गहरा है.”
ये भी पढ़ें: Varanasi: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 1200 करोड़ी वाराणसी में कितने गाने हैं? म्यूजिक कंपोजर ने खोला राज
कैसे हुई जूनियर एनटीआर के पालतू कुत्ते की मौत?
जूनियर एनटीआर ने अपने कुत्ते की मौत की वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने बताया कि बघीरा सिर्फ 4 साल का था. उन्होंने लिखा, “मुझे चुनने के लिए, मेरे साथ चलने के लिए और इन चार सालों को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया. आजाद होकर दौड़ो, मेरे छोटे से साथी. तुम्हें बहुत प्यार किया गया और हमेशा किया जाता रहेगा.” उनकी एक तस्वीर में बघीरा की कब्र पर रखा हुआ पौधा भी नजर आ रहा है.
एक दूसरी तस्वीर में जूनियर एनटीआर सर्जरी के बाद हाथ में स्लिंग लगाए बघीरा के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं. अन्य तस्वीरों में वह अपने पालतू कुत्ते को गले लगाते नजर आए हैं. एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी पोस्ट पर टूटे दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया है.
View this post on Instagram
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर आखिरी बार कोराताला शिवा की फिल्म ‘देवरा’ और अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ में नजर आए थे. आने वाले समय में वह प्रशांत नील की ‘ड्रैगन’ के अलावा त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में भी नजर आएंगे, जो भगवान मुरुगन पर आधारित बताई जा रही है.




