जो बाहुबली फिल्म 11 साल पहले हुई थी ब्लॉकबस्टर उसे ओपनिंग डे पर हुआ था 70 करोड़ का घाटा! खुद एस एस राजामौली ने बताया
Bahubali Unknown Facts: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर वैसा कलेक्शन नहीं कर सकी थी जैसी उम्मीद उससे की गई थी. फिल्म पर शूटिंग डॉक्युमेंट्री बाहुबली द टॉर्चबियरर आई है. ऐसे में मेकर्स मीडिया इंटरैक्शन के दौरान इस फिल्म पर खूब बातें कर रहे हैं. इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने कहा कि ये फिल्म पहले दिन इतने घाटे में थी कि सभी टेंशन में आ गए थे.
Prabhas Bahubali Film Opening Day Box Office: कहा जाता है कि कोई भी फिल्म अगर शानदार ओपनिंग करती है तो ही सक्सेसफुल हो सकती है. लेकिन बॉक्स ऑफिस के ये मिथक अब धीरे-धीरे टूट रहे हैं. अब फिल्में शुरू में कम कमाई करने के बाद भी आगे ज्यादा कमाई कर के दिखा दे रही है. आपको जानकर हैरानी होगी की साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तस्वीर बदल देने वाली फिल्म बाहुबली द बिगनिंग जब 11 साल पहले आई थी तो ओपनिंग डे पर फ्लॉप रही थी. मतलब फिल्म कमाई तो कर रही थी लेकिन बजट के मुताबिक इसका कलेक्शन बहुत हल्का जा रहा था. इस बात को लेकर सभी टेंशन में आ गए थे क्योंकि फिल्म 150-200 करोड़ रुपये में बनी थी जो उस समय के हिसाब से और भी ज्यादा माना जाता था. ऐसे में डायरेक्टर एस एस राजामौली ने एक तरीका निकाला और इतिहास बन गया.
फिल्म के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने बताया- ”फिल्म का कोई फिक्स्ड बजट था ही नहीं. हमें सोचना पड़ता था कि अगले दिन की शूटिंग कैसे होगी. अगले दिन के शूट के लिए हम पैसे जुटाने में लगे रहते थे. कुछ दिनों के बाद फिल्म को बनाने में एक दिन की लागत 25 लाख रुपये की हो गई थी. हमारा 4 दिन लंबा फिल्म सीक्वेंस जितने में बना था उतने में तो उस दौर में एक छोटे बजट की फिल्म बनकर तैयार हो जाया करती थीं. हम लोग हर एक्शन शूटिंग शेड्यूल में 1 करोड़ रुपये का खर्चा कर रहे थे.
टूट गए थे प्रभास-राजामौली
फिल्म को लेकर टेंशन तो थी लेकिन एस एस राजामौली के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. जब फिल्म अपना विशाल बजट निकालने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही थी उस दौरान राजामौली ये तुरंत समझ गए कि इस फिल्म का ओहदा काफी बड़ा है और सिर्फ साउथ से ही इस फिल्म का काम नहीं चल सकता. फिर फिल्म को मल्टिपल लैंगवेजेस में लाने की कोशिश की गई. इसका असर भी देखने को मिला.
राजामौली ने कहा- जिस दिन बाहुबली का पहला पार्ट रिलीज हुआ था उसी समय में फिल्म को लेकर 70 करोड़ रुपये के नुकसान में चल रहे थे. जितना हमने रिकवर किया और जितना हमने खर्च किया उस लिहाज से देखते हुए हमारी फिल्म 70 करोड़ रुपये के घाटे में चल रही थी. फिल्म की कमाई का ज्यादातर अनुमान आंध्र प्रदेश से ही आना था लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ. उल्टा फिल्म के सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शुरू हो गए. प्रभास भी इस बात को लेकर इमोशनल थे. फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर्स के बीच दहशत जैसा माहौल था.
राजामौली की एक तरकीब ने सबकुछ बदल डाला
”लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं. ऐसा लग रहा था कि कोई युद्ध चल रहा है. पता नहीं प्रोड्यूसर्स कैसे उस दिन सर्वाइव किए होंगे. हम सभी टूटने वाले थे. मेरे पिता टहल रहे थे. मैं उनके पास गया और उन्हें पकड़कर रोने लगा.” लेकिन फिल्म जब अन्य भाषाओं में आई और विदेशों तक गई तो इसकी किस्मत ही चमक गई. जहां एक तरफ इसके पहले पार्ट ने 650 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया वहीं दूसरी तरफ इसके दूसरे पार्ट ने 2 साल बाद ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और 1750 करोड़ कमाकर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई.




