Ramayana: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ का रिकवरी प्लान, विदेशों से होगी बंपर कमाई, हो गई तैयारी
Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने एक ऐसी तैयारी की है, जिसकी वजह से ये फिल्म बंपर कमाई कर सकती है. विदेशों में काफी बड़े स्तर ये फिल्म रिलीज की जा रही है.
Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अब महज तीन महीने का समय बचा है. जैसे-जैसे इस पिक्चर की रिलीज का वक्त नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे मेकर्स एक के बाद एक धमाका करते जा रहे हैं. अब खबर है कि इंटरनेशनल मार्केट में स्क्रीन काउंट के मामले में ‘रामायण’ ने मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को पीछे छोड़ दिया है.
‘रामायण’ को इंटरनेशनल मार्केट में सोनी पिक्चर्स डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो ये कंपनी भारत के बाहर इस पिक्चर को 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज कर रही है, जो कि अब तक की भारत की सबसे बड़ी रिलीज है. अब जब ये फिल्म इतनी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी, तो कमाई भी बंपर होगी. बता दें कि 17 जुलाई को आई क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ 25 हजार 600 स्क्रीन पर रिलीज हुई, जो अब तक वर्ल्डवाइड 9600 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं ‘रामायण’ ‘द ओडिसी’ के डबल स्क्रीन पर रिलीज हो रही है,
4 हजार करोड़ रुपये की 2 फिल्म
जब से खबर आई थी कि ‘रामायण‘ के दो पार्ट का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है, उसके बाद से ही चर्चा चल रही थी कि आखिर मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर इतना पैसा कमाएंगे कैसे. लेकिन इंटरनेशन मार्केट में जिस बड़े लेवल पर इस फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई गई है, उससे लग रहा है कि फिल्म विदेशों से अच्छा खास बिजनेस करेगी.
SONY PICTURES TO DISTRIBUTE ‘RAMAYANA’ ACROSS 50,000 SCREENS IN INTERNATIONAL MARKETS *ENGLISH* TRAILER UNVEILED… #SonyPictures will distribute #Ramayana internationally across 50,000 screens marking a landmark global rollout for an #Indian film.
A giant leap towards pic.twitter.com/yfDfL5HSpx
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 6, 2026
भारत में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी
जहां एक तरफ इंटरनेशनल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा सोनी पिक्चर्स संभाल रही, तो वहीं भारत में करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन डिस्ट्रीब्यूट कर रही है. हालांकि, भारत में ये फिल्म कितने स्क्रीन पर रिलीज होगी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें-
3 साल तक अटकी रही अक्षय-रवीना की ये फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हश्र
‘धुरंधर’ की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, आर. माधवन का खुलासा
‘रामायण’ रिलीज डेट
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण पार्ट 1’ 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पहला पार्ट रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. वहीं दूसरे पार्ट पर भी काम जारी है, जिसे साल 2027 में दिवाली पर रिलीज करने की योजना है. बहरहाल, जैसे ही खबर आई कि विदेशों में ये पिक्चर 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज हो रही है, उसके बाद से सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बज़ बना हुआ है.




