हैदराबाद में लुंगी उतार साड़ी-ब्लाउज पहनते दिखे पुरुष, वीडियो वायरल होते ही बवाल, क्या है मामला?
हैदराबाद में दो पुरुषों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक इमारत के कोने पर कपड़े बदलकर साड़ी और ब्लाउज पहनते दिखाई दे रहे हैं. संदेह है कि वे भीख मांगने की तैयारी कर रहे थे.
Hyderabad News: तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक प्रमुख चौराहे पर पुरुष साड़ी साड़ी पहनकर घूमने की मिली है. पुरुषों द्वारा साड़ी पहनने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुंगी पहने दो पुरुष एक इमारत के कोने पर कपड़े बदलते और साड़ी व ब्लाउज पहनते देखे जा सकते हैं. संदेह है कि वे महिलाओं के कपड़े पहनकर भीख मांगने की तैयारी कर रहे थे.
जो वीडियो सामने आया है उसमें पहले पुरुषों के कपड़े पहने हुए देखे गए दोनों व्यक्ति बाद में साड़ी और ब्लाउज पहने हुए नजर आए. सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने की ही तैयारी कर रहे थे या उनका मकसद कुछ और था. ये लोग आखिर हैं कौन? इस मामले को स्पष्ट करने की जरूरत है.
पुरुष महिलाओं की वेशभूषा पैसे मांगते दिखे
कुछ अन्य ट्रैफिक सिग्नलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोग महिलाओं की वेशभूषा में पैसे मांगते हुए देखे गए हैं. आशंका है यहां लोग अपनी पहचान छिपा रहे हैं और पैसे मांगने के लिए हिजड़ों का वेश धारण कर रहे हैं. हालांकि, अभी इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है. सवाल उठ रहे हैं कि जो पुरुष इस तरह की चाजें कर हैं, उनके पीछे क्या कोई और या गिरोह शामिल है या क्या ये सिर्फ निजी तौर पर पैसा कमाने की कोशिश है?
जांच बाद मामले की पूरी जानकारी आएगी सामने
इन सभी सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं. सिर्फ एक वीडियो के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि यह किसी गिरोह का मामला है. इस मामले का खुलासा तभी होगा जब इन लोगों की पहचान और इनके मकसद का पता चल सकेगा. कुल मिलाकर मामले की पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.




