चेन्नई में विजय की ‘जन नेता’ की स्क्रीनिंग 1 घंटे रुकी, ‘A’ रेटेड शो में नाबालिग मिलने पर एक्शन
थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. हाल ही में चेन्नई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग लगभग 1 घंटे के लिए रोकनी पड़ी. दरअसल शो में 18 से कम उम्र के बच्चे थे.
‘जन नेता’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ देर के लिए दर्शकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि शो में नाबालिग बच्चे भी आए हुए थे. इसके बाद एक्शन लिया गया. लोगों ने इस घटना का वीडियो भी सिनेमाघरों से शेयर किया है. दरअसल ए रेटेड फिल्में वो होती हैं जिसे सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोग ही देख सकते हैं. इन फिल्मों में कुछ सब्जेक्ट, डायलॉग या सीन संवेदनशील होते हैं, जो बच्चों के लिए सही नहीं माने जाते हैं.
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ में कई दृश्यों, डायलॉग में बदलाव या कट लगाए गए थे, जिसके बाद इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया था. एक सिनेमाघर का वीडियो शेयर किया गया है और आरोप लगाया है कि इस वजह से फिल्म को तकरीबन 1 घंटे के लिए रोका गया.
चेन्नई के एम्पा मॉल की घटना
शेयर किए गए वीडियो में लिखा है, “PV, PVR, AMPA मॉल, चेन्नई.” इसमें यूजर ने ये भी बताया है कि ‘जन नेता’ का सुबह 9:25 वाला शो था और तकरीबन 9:35 पर फिल्म को रोक दिया गया, क्योंकि कुछ फैमिली बच्चों के साथ ‘ए रेटेड’ स्क्रीनिंग में आ गए थे. शो को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया और बच्चों के साथ आए पेरेंट्स को बाहर जाने को कहा गया.
मैनेजमेंट ने दिया रिफंड!
ये भी बताया गया है कि सिचुएशन के बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था, लेकिन देरी के दौरान कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी और ऑडियंस को देर तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद मैनेजमेंट ने रिफंड का अनाउंसमेंट किया और बच्चों के साथ आए माता-पिता के बाहर जाने के बाद स्क्रीनिंग को फिर से शुरू किया गया.
View this post on Instagram
इसी तरह से एक दूसरे थिएटर का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि पीवीआर ग्रैंड मॉल के मॉर्निंग शो में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की उपस्थिति की वजह से शो में दिक्कतें आईं. इन वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट करते नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि कई और जगहों पर भी इस तरह की दिक्कत देखी गई है.
View this post on Instagram
थलपति विजय की ‘जन नेता’
साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की जन नेता एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है. इसकी कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक आम आदमी और भ्रष्ट राजनेताओं, खराब सिस्टम के बीच की लड़ाई को दिखाती है.
ये भी पढ़ें: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लगाया वाइफ पर धोखा देने का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग और चैट दिखाई




