वामिका गब्बी से यामी गौतम तक, रोमांस करते-करते एक्शन करने लगीं ये 5 एक्ट्रेस, हुईं सुपरहिट

वामिका गब्बी से यामी गौतम तक, रोमांस करते-करते एक्शन करने लगीं ये 5 एक्ट्रेस, हुईं सुपरहिट

सिनेमा में वक्त की मांग के हिसाब से कंटेंट में बदलाव हो रहे हैं. अब कंटेंट में बदलाव होंगे तो जाहिर है कि किरदारों में भी बदलाव होंगे. तभी तो रोमांस करने वाली एक्ट्रेस एक्शन कर के सक्सेसफुल हो रहीं.

फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आधुनिक रूप से तो सिनेमा बदला ही है वहीं इसी के साथ कहानी का अंदाज और किरदारों का एडॉप्शन भी बदला है. अब के संवाद ज्यादा रियल होते हैं इसलिए किरदारों को भी वैसा ही धाकड़ दिखाना होता है. अब सिर्फ रोमांस से काम नहीं चलता. अब पर्दे के पीछे रोमांस करने वाली अभिनेत्रियां भी बंदूक उठा रही हैं. अपने हक के लिए रौद्र रूप धारण कर रही हैं और पुरुष प्रधान समाज को आइना दिखा रही हैं.

हाल ही में देवदास को मॉर्डर्न अंदाज के साथ डीसी फिल्म के जरिए पेश किया गया. अब दिलीप कुमार हो या शाहरुख खान की देवदास, इसमें एक्ट्रेस रोमांस करती नजर आई थीं. आंसू उनके हथियार थे और गम उनका सहारा. लेकिन अब देवदास पर बनी फिल्म डीसी में वामिका गब्बी के किरदार के पास रोमांस करने का अंदाज भी है और बंदूक चलाने का हुनर भी. अब महिला किरदारों को ऐसी आजादियां मिल रही हैं और उनके अभिनय का दायरा भी बढ़ रहा है. बात कर रहे उन 5 एक्ट्रेस के बारे में जो रोमांस करते-करते कब एक्शन मोड में आ गईं और फैंस को रास भी आने लगीं पता ही नहीं चला.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने यूं तो रोमांटिक एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी और राजी जैसी फिल्मों के जरिए इस स्टीरियोटाइप को तोड़ा और कुछ ठोस किरदार प्ले किए. अब वे एक एक्शन हीरोइन के तौर पर जानी जा रही हैं. उनकी पिछली दो फिल्में एल्फा और जिगरा इस बात का सबूत हैं. इन दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया है.

वामिका गब्बी

एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में ही बड़ा नाम कमा लिया है. वामिका ने जुबली सीरीज में गोल्डन एरा के टच का बढ़िया रोमांटिक कैरेक्टर प्ले किया. लेकिन अब वे अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ा रही हैं. वामिका गब्बी ने बेबी जॉन फिल्म में आईपीएस तारा का रोल प्ले किया था. वहीं दूसरी तरफ डीसी फिल्म में एक्ट्रेस एक बार फिर से लोकेश कनगराज के अपोजिट बंदूक उठाए नजर आ रही हैं. फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा जा रहा है.

Sharvari Yami

शरवरी वाघ, यामी गौतम

शरवरी वाघ

महाराज, मुंज्या और मैं वापस आऊंगा जैसी फिल्मों में शरवरी वाघ ने रोमांटिक रोल्स प्ले किए हैं और वे देखते ही देखते फैंस की फेवरेट हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने वेदा और अल्फा जैसी फिल्मों के जरिए बता दिया है कि वे एक्शन करने में भी किसी से कम नहीं हैं. हर फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि एक्ट्रेस आने वाले वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा सकती हैं.

यामी गौतम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की बात करें तो यामी ने अपने करियर में कई वर्सेटाइल रोल्स प्ले किए हैं और पिछले कुछ सालों से तो वे फुल फॉर्म में हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत में कई रोमांटिक रोल्स करे लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने फिल्म सलेक्शन का पैटर्न चेंज किया. थर्सडे फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ की गई जिसमें उन्होंने एक साइको कैरेक्टर प्ले किया और सीधा सिस्टम से पंगा लेती नजर आईं. इस फिल्म में एक्शन नहीं था लेकिन उनका कैरेक्टर बहुत ही स्ट्रॉन्ग था. वहीं 2024 में आर्टिकल 370 फिल्म में भी वे जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आईं.

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर्स जिन्होंने अभिनय की दुनिया में आजमाया हाथ, किसकी फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिला?

समांथा रुथ प्रभु

समांथा रुथ प्रभु को साउथ की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक माना जाता है. समांथा ने अपने करियर में कई फिल्मों में रोमांस किया है. लेकिन एक्ट्रेस को जब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था और लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तब उन्होंने एक्शन की ओर अपना रुख किया. उन्हें बंदूक उठाने का फायदा मिला और उनकी फिल्म मां इंति बंगारम 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही और बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेस की वापसी करा दी.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More